{"_id":"69dde9660e1fae6be30def5e","slug":"video-sirmour-abvps-outrage-erupts-in-nahan-demands-governments-resignation-and-death-penalty-for-the-murderer-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नाहन में फूटा एबीवीपी का गुस्सा, सरकार से मांगा इस्तीफा; हत्यारे के लिए फांसी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नाहन में फूटा एबीवीपी का गुस्सा, सरकार से मांगा इस्तीफा; हत्यारे के लिए फांसी की मांग
Ankesh Dogra
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:44 PM IST
Link Copied
मंडी में कॉलेज छात्रा की जघन्य हत्या के विरोध में समूचे प्रदेश के साथ-साथ सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में भी भारी उबाल देखने को मिला। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नाहन इकाई ने इस दिल दहला देने वाली घटना के विरोध में शहर के प्रमुख बड़ा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और श्रद्धाजंलि समारोह आयोजित किया। मनीष बिरसांटा के नेतृत्व में जुटे दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने साफ तौर पर कहा कि देवभूमि हिमाचल में बेटियां अब सुरक्षित नहीं हैं। छात्रा की निर्मम हत्या ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। वक्ताओं ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से तुरंत इस्तीफे की मांग की और केंद्र सरकार से हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए राष्ट्रपति शासन लागू करने की पुरजोर वकालत की। श्रद्धाजंलि समारोह के बाद छात्रों ने शहर के बाजारों में रोष रैली भी निकाली और हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग के नारे लगाए। इस अवसर पर संगठन से जुड़े दर्जनों छात्र मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।