सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dhamoon school secures 14th rank in national green school award

Sirmour: राष्ट्रीय स्तर पर सिरमौर के धूमन स्कूल ने तीसरी बार बनाई पहचान, देश भर से चयनित 191वें विद्यालयों में पाया 14वां स्थान

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 17 Jun 2026 04:15 PM IST
dhamoon school secures 14th rank in national green school award
शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालय धमून ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। विद्यालय को तीसरी बार स्वच्छ एवं हरित विद्यालय पुरस्कार.., से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा प्रदान किया जाता है। विद्यालय ने देशभर के 191 चयनित विद्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 14वां स्थान प्राप्त किया है, जो न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि विद्यालय द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन, हरित परिसर निर्माण, कचरा प्रबंधन और विद्यार्थियों में पर्यावरणीय जागरूकता विकसित करने के लिए किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम है। विद्यालय परिसर में स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विद्यार्थियों को वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण और पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाता है, जिससे उनमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो रही है। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। विद्यालय प्रभारी पायल तोमर ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन समिति तथा स्थानीय समुदाय को दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग और समर्पण के कारण विद्यालय लगातार राष्ट्रीय स्तर पर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विद्यालय स्वच्छता एवं हरित पहल के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: तीन माह से वेतन न मिलने पर संविदा नर्स और वार्डबॉय पहुंचे कलेक्ट्रेट, डीएम ने दिया समाधान का आश्वासन

17 Jun 2026

एनेक्सी भवन पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने लगाया पौधा

17 Jun 2026

चंडीगढ़ कैशियर हत्याकांड के आरोपियों का एक और वीडियो आया सामने

17 Jun 2026

लखनऊ में मनाया गया महाराणा प्रताप जयंती उत्सव

17 Jun 2026

VIDEO: आगरा में दिनदहाड़े युवक की बेरहमी से हत्या, ईंट से कुचल दिया सिर; तीन महीने पहले हुई थी शादी

17 Jun 2026
विज्ञापन

बाराबंकी में रेस्टोरेंट पार्किंग से कार का शीशा तोड़कर लाखों के जेवर भरा बैग चोरी

17 Jun 2026

लखनऊ में बढ़ने लगा पारा, गर्मी और उमस से लोग बेहाल

17 Jun 2026
विज्ञापन

कानपुर: सेल्फी और स्टंट का जुनून, पांडु नदी के बांध पर मौत से खेल रहे युवा

17 Jun 2026

अमृतसर में ड्रीम सिटी से दो संदिग्ध गिरफ्तार, एके-47 और पिस्तौल बरामद

17 Jun 2026

VIDEO: तालाब की जमीन होगी मुक्त, मंदिर-मस्जिद हटाए जाएंगे; भारी पुलिस बल तैनात

17 Jun 2026

Harda News:  जब एसडीएम दफ्तर में दिखा पांच फीट लंबा सांप, कुर्सी छोड़ भागे अफसर; मच गई अफरा-तफरी देखें वीडियो

17 Jun 2026

लक्ष्मीबाई पार्क में योग शिविर में प्रतिभागियों ने किया योग क्रियाओं का अभ्यास

17 Jun 2026

कानपुर: महिलाकर्मी को करंट से बचाने में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

17 Jun 2026

Meerut: माधवपुरम गेट के पास खुले नाले में मिला युवक का शव, शराब के नशे में गिरकर मौत की आशंका

16 Jun 2026

Meerut: वाणी गोयल मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

16 Jun 2026

Meerut: विवेक पांडे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

16 Jun 2026

Meerut: ऑटो रिक्शा चालकों की समस्याओं से अवगत कराया

16 Jun 2026

Bijnor: युवक पर हमले में तीन आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी के आधार पर एक की तलाश जारी

16 Jun 2026

Meerut: ऑटो रिक्शा चालक संघ ने जताई शहर में जाम की समस्या पर चिंता, कहा- अधिकारियों से बात कर निकालेंगे हल

16 Jun 2026

नोएडा में बनेगा एल-आकार का स्काईवॉक

16 Jun 2026

दो करोड़ की सुपारी लेकर गायब हुआ कंटेनर चालक

16 Jun 2026

डीटीयू ने स्टाफ के लिए नई कारों की खरीद पर लगाई रोक

16 Jun 2026

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना में जिले की 82% कंपनियां शामिल

16 Jun 2026

एनसीआर में विकसित होंगी चार नई ग्रीनफील्ड नमो सिटी

16 Jun 2026

एनसीआर में विकसित होंगी चार नई ग्रीनफील्ड नमो सिटी

16 Jun 2026

अमृतसर के तरनतारन में 1.60 करोड़ की लागत से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

16 Jun 2026

फरीदाबाद में अनुसूचित जाति के छात्रों को साइकिल उपलब्ध कराने के जारी हुआ विशेष बजट

16 Jun 2026

VIDEO: नैनीताल में बारिश और ओले गिरे

16 Jun 2026

कानपुर: डिवाइडर से बाइक टकराने पर लेदर व्यापारी की मौत, पत्नी घायल

16 Jun 2026

कानपुर: शेखपुर नहर की टूटी दीवार, गंदा पानी जाने से गंगा हुई मैली

16 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed