सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bdc president elected

Sirmour News: तारो देवी अध्यक्ष और कमलेश कुमारी बनीं बीडीसी उपाध्यक्ष

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
bdc president elected
विधायक सुखराम चौधरी के साथ भाजपा समर्थित बीडीसी पांवटा साहिब की नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्
विज्ञापन
पंचायत समिति पांवटा साहिब पर फिर भाजपा काबिज

प्रदेश सरकार के खिलाफ मतदान, भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन : सुखराम
संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पंचायत समिति पांवटा साहिब के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर एक बार फिर भाजपा काबिज हुई है। मंगलवार को संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर तारो देवी और उपाध्यक्ष पद पर कमलेश कुमारी निर्वाचित हुईं। परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई और उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के बाद एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष तारो देवी और उपाध्यक्ष कमलेश कुमारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। एसडीएम द्विज गोयल और बीडीओ विकास बंसल ने बताया कि पंचायत समिति में कुल 35 सदस्यों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित तारो देवी को 22 मत मिले, जबकि कांग्रेस समर्थित बलवंत कौर को 12 मत प्राप्त हुए। एक मत अमान्य घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित कमलेश कुमारी को 21 मत मिले, जबकि कांग्रेस समर्थित कौसर को 13 मत प्राप्त हुए और एक मत अमान्य रहा। कोरम पूरा होने के बाद चुनाव प्रक्रिया विधिवत संपन्न कराई गई। भाजपा विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल से हर वर्ग निराश और हताश है। यही कारण है कि जनता का विश्वास लगातार भाजपा के प्रति बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बीडीसी पांवटा की यह जीत क्षेत्र की जनता की नाराजगी और भाजपा के प्रति भरोसे का प्रतीक है। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी बीडीसी सदस्यों को बधाई देते हुए आशा जताई कि वे क्षेत्र के विकास के लिए बेहतर कार्य करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार और आंजभोज मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने बताया कि पंचायत समिति में गिरिपार आंजभोज, पांवटा साहिब और कटासन मंडल शामिल हैं। समिति में कुल 35 बीडीसी सदस्य हैं। पंचायत समिति पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और पार्टी संगठन इसे आगामी चुनावों के लिए शुभ संकेत मान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed