सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   election of panchayat samitti

Sirmour News: पच्छाद पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव टला

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
election of panchayat samitti
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। सराहां में पच्छाद पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के मंगलवार को होने वाले चुनावों को टाल दिया गया है। पंचायत समिति के सदस्य चुनाव के लिए तय स्थल पर नहीं पहुंचे, जिसके चलते प्रशासन को यह कदम उठाना पड़ा। सूत्रों के अनुसार भाजपा के 11 में से 9 सदस्य एक निजी होटल में एकत्रित हुए थे, जबकि दो सदस्य यहां से भी गायब रहे। बताया जा रहा है कि गायब हुए सदस्य खुद को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाने पर अड़े हुए हैं। इसके अलावा कांग्रेस के सदस्य भी मौके से गायब रहे। विकास खंड अधिकारी पच्छाद सुनील दत्त ने बताया कि पच्छाद पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को लेकर जो चुनाव होने थे। कोई भी सदस्य पंचायत समिति हॉल में नहीं पहुंचा। अगली तिथि की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed