सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health checkup camp

Sirmour News: चाकली में शिविर में 38 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
health checkup camp
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर चाकली में मंगलवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गईं। शिविर में कुल 38 लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि शिविर में डॉ. जयंत ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। पांच मरीजों में उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) और दो मरीजों में मधुमेह (डायबिटीज) के लक्षण पाए गए। डॉ. जयंत ने संबंधित मरीजों को नियमित रूप से दवाइयों का सेवन करने, संतुलित आहार अपनाने और खानपान में परहेज बरतने की सलाह दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से फीमेल हेल्थ वर्कर किरण, आशा कार्यकर्ता प्रतिमा और दीपिका ने ग्रामीणों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed