Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi: Jairam Thakur states In the BJP responsibilities are assigned, not positions; CM Sukhu should focus on steadying his tottering throne
{"_id":"69dde971e3071233c90febfc","slug":"video-mandi-jairam-thakur-states-in-the-bjp-responsibilities-are-assigned-not-positions-cm-sukhu-should-focus-on-steadying-his-tottering-throne-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: जयराम ठाकुर बोले- भाजपा में कुर्सी नहीं दायित्व सौंपे जाते हैं, सीएम सुक्खू अपने ढोलते सिंहासन को संभालने पर दें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: जयराम ठाकुर बोले- भाजपा में कुर्सी नहीं दायित्व सौंपे जाते हैं, सीएम सुक्खू अपने ढोलते सिंहासन को संभालने पर दें ध्यान
Ankesh Dogra
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:44 PM IST
Link Copied
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुर्सी बचाने वाले बयान पर पलटवार किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा हाईकमान कांग्रेस की तरह कुर्सी नहीं बल्कि दायित्व सौंपती है। हिमाचल में वह कुर्सी के लालच में नहीं बल्कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। जयराम ने कहा कि जब से सुक्खू ने प्रदेश की कमान संभाली है, उनका ध्यान विकास की ओर कम और भाजपा पर ज्यादा टिका रहता है। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि सीएम सुक्खू को भाजपा पर नजर रखने के बजाय, अपने घर का ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। भाजपा से ज़्यादा आज उनकी पार्टी में हलचल मची है। यहां तक कि पार्टी के वरिष्ठ नेता भी अब खुले मंच से सीएम से नाराजगी जताते हुए नजर आ रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं से जनता को सुविधा की बजाय पेश आ रही दिक्कतों पर भी सीएम सुक्खू पर निशाना साधा। जयराम ठाकुर ने कहा कि विकास कार्य तो छोड़ो, आज जनता को कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का भी लाभ नहीं मिल रहा है। प्रदेश के किसानों के साथ किए गए प्रदेश सरकार के वादे आज हवा हवाई साबित हो रहे हैं। चक्कर प्लांट के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि यहां पशुपालकों से दूध तक नहीं खरीदा जा रहा है। जिस कारण मजबूरी में पशुपालकों वह दूध को सड़कों पर बहाना पड़ रहा है। इस सरकार के राज में पूरे प्रदेश में इसी तरह की स्थिति बनी हुई है, जहां दूध खरीदा जा रहा है वहां पशुपालकों को भुगतान नहीं हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।