सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi CLF Rally in Dharampur Market; Demand Raised for Hanging of Siya Killer

Mandi: धर्मपुर बाजार में सीएलएफ की रैली, सिया के कातिल को फांसी देने की उठी मांग

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:16 PM IST
Mandi CLF Rally in Dharampur Market; Demand Raised for Hanging of Siya Killer
गोपालपुर क्षेत्र में हुए हृदयविदारक सिया हत्याकांड को लेकर जनाक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में एनआरएलएम सीएलएफ आदर्श संकुल स्तरीय संगठन धर्मपुर द्वारा गुरुवार को धर्मपुर बाजार में एक शांतिपूर्ण रैली निकालकर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग उठाई गई। रैली के माध्यम से लोगों ने एक स्वर में सिया के कातिल को फांसी देने की अपील की। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर प्रतिभागियों ने न्याय की मांग करते हुए बाजार के विभिन्न हिस्सों में मार्च किया। “बेटी को न्याय दो” और “दोषी को फांसी दो” जैसे नारों से पूरा बाजार गूंज उठा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सिया की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। माहौल बेहद भावुक रहा और कई लोगों की आंखें नम हो गईं। इस अवसर पर आदर्श संकुल स्तरीय संगठन धर्मपुर की प्रधान सोमा देवी ने कहा कि यह घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है और ऐसे अपराधियों के लिए कठोरतम सजा ही एकमात्र समाधान है, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का जघन्य अपराध करने से पहले सौ बार सोचे। सचिव सपना देवी ने भी प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषी को सख्त सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि समाज को भी बेटियों की सुरक्षा के लिए एकजुट होकर आगे आना होगा। रैली में ग्राम संगठन सरी की सचिव सपना देवी के साथ-साथ न्यू बीम पब्लिक स्कूल धर्मपुर का स्टाफ और स्कूली बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल रहे। बच्चों ने भी हाथों में पोस्टर लेकर न्याय की मांग को बुलंद किया। रैली के माध्यम से संगठन ने स्पष्ट संदेश दिया कि जब तक सिया को न्याय नहीं मिलता, तब तक यह आवाज यूं ही उठती रहेगी। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हमीरपुर में थाने के पास महिला को बंधक बना 10 लाख की लूट

16 Apr 2026

MP Board Result: हौसले की जीत, आर्या मिश्रा पांच KM साइकिल चलाकर पहुंचती थी स्कूल, प्रदेश में पाया दसवां स्थान

16 Apr 2026

कैबिनेट मंत्री लाल चंद ने सरना दाना मंडी में गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू करवाई

16 Apr 2026

सीबीएसई 10वीं के नतीजे घोषित, अमृतसर के मुदित जैन को 500 में 500 अंक मिले

16 Apr 2026

MP News: फर्जी दस्तावेज से बैंक को लगाई डेढ़ करोड़ की चपत, CBI की विशेष कोर्ट ने मैनेजर सहित नौ को किया दंडित

16 Apr 2026
विज्ञापन

MP Board Result: छोटे कस्बे की बेटी ने रचा इतिहास, त्यौंथर की अदिति सिंह प्रदेश में आठवें स्थान पर

16 Apr 2026

डॉ. मीनाक्षी ढींगरा ने संभाला फिरोजपुर सिविल सर्जन का पदभार

विज्ञापन

Harda: शादी से पहले सड़क हादसे में दूल्हे और मां की मौत, बाजार से लौट रहे थे बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

16 Apr 2026

फिरोजपुर डीसी मॉडल स्कूल के लविश गोयल जिले में प्रथम

Morena News: दरवाजे के सामने बैठी वृद्धा को कार ने रौंदा, मौत; वो रोकने के लिए हाथ देती रही पर चालक नहीं रुका

16 Apr 2026

MP Board Result: अनूपपुर ने किया कमाल, 10वीं में प्रदेश में अव्वल तो 12वीं में दूसरे स्थान पर

16 Apr 2026

लखनऊ अग्निकांड: प्रशासन लाइन लगवाकर दे रहा है पीड़ितों को अंदर जाने की अनुमति, बिलख रहे हैं लोग

16 Apr 2026

Ujjain News: भांग का शृंगार, त्रिनेत्र से सज गए बाबा महाकाल फिर रमाई भस्म, इस अभिनेत्री ने किए दर्शन

16 Apr 2026

झांसी महिला थाना में हुआ दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं ने देखा पुलिस का कामकाज

16 Apr 2026

वाराणसी में अधिवक्ताओं ने किया हंगामा, VIDEO

16 Apr 2026

Baghpat: हाईस्कूल रिजल्ट पर जश्न, ढोल-नगाड़ों पर झूमे छात्र-छात्राएं

15 Apr 2026

Meerut: सड़क पर युवकों की गुंडागर्दी, ई-रिक्शा लेकर लौट रहे चालक को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

15 Apr 2026

Meerut: रास्ता न देने पर विवाद, मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर से मारपीट व कार में तोड़फोड़

15 Apr 2026

मेधावियों पर बरसे अंक, अविका के 99.8 फीसदी नंबर, बोलीं- आईआईटी से करना चाहतीं हैं बीटेक

15 Apr 2026

Meerut: केएल इंटरनेशनल स्कूल के विवान ने किया जिला टॉप, 10वीं में मिले 99.4 अंक

15 Apr 2026

Meerut: एमपीएस फॉर गर्ल्स की हर्षिशा भी बनी 10वीं की टॉपर

15 Apr 2026

Meerut: विश्व कला दिवस पर ललित कला संस्थान द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी

15 Apr 2026

Meerut: न्याय पैदल यात्रा को पुलिस ने रोका, हिरासत में लिए गए सचिन सिरोही

15 Apr 2026

भदोही में गुम हुए 104 मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपा, VIDEO

15 Apr 2026

अमरनाथ यात्रा...पोर्टल न चलने से नहीं हो सका पंजीकरण, VIDEO

15 Apr 2026

महिला मोर्चा ने निकाली बाइक-स्कूटी रैली, VIDEO

15 Apr 2026

सदर विधायक ने चेताया- अफसरों के नक्कारेपन से नहीं पहुंच रहा घरों तक पानी, नहीं सुधरे तो छुड़वा देंगे बोकला; VIDEO

15 Apr 2026

CG News: छत्तीसगढ़ में लागू होगा UCC! साय कैबिनेट में फैसला, समिति का होगा गठन

15 Apr 2026

फर्रुखाबाद में पानी भरे गड्ढे में नरकंकाल मिला, फॉरेंसिक टीम ने लिए नमूने

15 Apr 2026

CG CBSE 10th Topper: सेल्फ स्टडी के दम पर 98%, अनुज अग्रवाल ने GPM को दिलाया 10वीं बोर्ड में पहला स्थान

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed