{"_id":"69e0c51617e707157d0dd567","slug":"video-leader-of-opposition-jai-ram-thakur-met-the-family-of-the-deceased-student-and-consoled-them-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: मृतक छात्रा के परिजनों से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, बंधाया ढाढ़स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: मृतक छात्रा के परिजनों से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, बंधाया ढाढ़स
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि छात्रा हत्याकांड के आज चार दिन बीत जाने के बाद भी प्रदेश सरकार सिर्फ जांच तक ही सीमित होकर रह गई है जबकि कार्रवाई के नाम पर अभी तक कुछ भी नहीं हुआ है। प्रदेश सरकार को सोचना होगा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है। यह बात जयराम ठाकुर ने आज के परिजनों से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बातचीत में कही। जयराम ठाकुर ने उस स्थान का दौरा भी किया, जहां छात्रा को बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया था। इसके बाद वे उसके घर गए और परिजनों से मुलाकात करके उन्हें ढाढ़स बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आज इस घटना को चार दिन बीत चुके हैं। सरकार सिर्फ जांच की ही बात कह रही है बल्कि ऐसे मामले में सरकार को त्वरित कार्रवाई करते हुए उदाहरण पेश करना चाहिए कि ऐसा कृत्य करने का अंजाम क्या होता है ताकि लोगों में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास पैदा हो सके। उन्होंने कहा कि परिवार काफी गरीब है और सिया के माता-पिता का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है। ऐसे में सभी को मिलकर इस परिवार की मदद करनी चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के लोगों खासकर स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों में डर का माहौल देखने को मिल रहा है और वे स्कूल-कॉलेज जाने से कतरा रहे हैं। अभिभावक उन्हें अपनी सुरक्षा में स्कूल-कॉलेज ला-ले जा रहे हैं। क्षेत्र की बस सेवाओं को सरकार ने बंद कर रखा है और इस बारे में लोगों ने सरकार से मांग भी उठाई है जिस पर सरकार को जल्द सोचकर निर्णय लेना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।