सब्सक्राइब करें

46 बीघा गेंहू के खेत में लगी आग: किसानों के सामने जलकर राख हुआ सारा 'सोना', ये वजह आ रही सामने

संवाद न्यूज एजेंसी, जहांगीरपुर Published by: विकास कुमार Updated Thu, 16 Apr 2026 06:34 PM IST
सार

आग लगने की सूचना पर सभी किसान मौके पर पहुंच गए। धीरे-धीरे आग चंद्र पाल शर्मा, सुरेश चंद, केदार सिंह, फकीर चंद, बच्चू सिंह, पवन सिंह के खेतों तक फैल गई। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल की गाड़ी खुर्जा क्षेत्र से आई, जिसको गांव तक पहुंचने में लगभग 30 मिनट का समय लग गया।

विज्ञापन
Crops planted across 46 bighas of farmland destroyed by fire in Kapna village Jahangirpur
गेंहू के खेतों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

यूपी के खुर्जा स्थित जहांगीरपुर क्षेत्र के कपना गांव में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से सात किसानों के लगभग 46 बीघा खेत में आग लग गई। आग लगने से खेतों में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों का आरोप है कि यदि दमकल की गाड़ी समय पर आ जाती तो आग पर काबू पाया जा सकता था। 

Trending Videos
Crops planted across 46 bighas of farmland destroyed by fire in Kapna village Jahangirpur
मौके पर मौजूद किसान - फोटो : अमर उजाला

तेज धूप के कारण घरों में थे किसान
कपना गांव निवासी धर्मपाल शर्मा ने बताया कि उनके 10 बीघा खेत में गेहूं की फसल लगी थी, जिनकी कटाई चल रही थी। दोपहर दो बजे करीब तेज धूप होने के कारण सभी किसान अपने-अपने घर आ गए थे। दोपहर करीब तीन बजे अचानक उनके खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूखी फसल होने के कारण आग तेजी से पूरे खेत में फैल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Crops planted across 46 bighas of farmland destroyed by fire in Kapna village Jahangirpur
गेंहू के खेत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

कटे हुए गेहूं भी जलकर हुए राख
आग लगने की सूचना पर सभी किसान मौके पर पहुंच गए। धीरे-धीरे आग चंद्र पाल शर्मा, सुरेश चंद, केदार सिंह, फकीर चंद, बच्चू सिंह, पवन सिंह के खेतों तक फैल गई। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल की गाड़ी खुर्जा क्षेत्र से आई, जिसको गांव तक पहुंचने में लगभग 30 मिनट का समय लग गया। जब तक आग सभी फसलों तक पहुंच गई थी। 

किसान सुरेश चंद ने कहा कि किसी तरह ग्रामीणों ने नलकूप व दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन आग सभी जगह फैल चुकी थी तो सारी फसल जल गई। जिन किसानों ने गेहूं की कटाई कर गट्ठर बनाकर रखे थे, वह भी जलकर राख हो गए। किसान केदार सिंह का कहना है कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। 

Crops planted across 46 bighas of farmland destroyed by fire in Kapna village Jahangirpur
मौके पर मौजूद किसान - फोटो : अमर उजाला

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से लगी आग
कुछ लोगों का कहना है कि खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से आग लगी है, लेकिन किसी ने आग को लगते नहीं देखा तो स्पष्ट नहीं जा सकता है। घटना में धर्मपाल की दस बीघा, चंद्र पाल की आठ बीघा, सुरेश चंद की सात बीघा, केदार सिंह की सात बीघा, फकीर चंद की पांच बीघा, बच्चू सिंह की चार बीघा और पवन सिंह की पांच बीघा खेत में लगी फसल जलकर राख हो गई। किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Crops planted across 46 bighas of farmland destroyed by fire in Kapna village Jahangirpur
गेंहू के खेत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

अग्निशमन विभाग क्या बोला?
घटना स्थल खुर्जा नगर से करीब 20 से 22 किलोमीटर दूर है। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी रवाना कर दी गई थी। दूरी ज्यादा होने के कारण पहुंचने में थोड़ा समय लग गया। इसके बाद खेत में लगी आग को बुझाकर शांत किया गया। - अवधेश सिंह, सहायक अग्निशमन अधिकारी, खुर्जा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed