सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Heavy vehicles will not be allowed on the pontoon bridge, only bikes and cars will be able to pass

Bulandshahar News: पैंटून पुल पर नहीं गुजरेंगे भारी वाहन, बाइक व कार ही निकल सकेंगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not be allowed on the pontoon bridge, only bikes and cars will be able to pass
बुलंदशहर पैंटून पुल का निरीक्षण करते मुख्य अ​भियंता लोनिवि मेरठ क्षेत्र। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/अहार। मथुरा में यमुना नदी में कार पलटने से हादसे में हुई 12 से अधिक लोगों की मौत के बाद स्थानीय प्रशासन, लोक निर्माण विभाग सतर्क हो गया है। बुधवार को अहार क्षेत्र में बने पैंटून पुल का लोक निर्माण विभाग मेरठ क्षेत्र के मुख्य अभियंता अजय वर्मा ने स्थानीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल से भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
Trending Videos


अनूपशहर में गंगा नदी पर बने पुल की जर्जर हालत को सुधारने के लिए , मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के कार्य के चलते 8 अप्रैल 2026 की सुबह से पुल पर यातायात को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद रूट को डायवर्ट कर दिया था। राज्य मार्ग संख्या-148 अनूपशहर-डिबाई पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया था। जिसके बाद वाहन चालक अन्य वैकल्पिक मार्गों से गुजरने के साथ ही अहार में बने पैंटून पुल से होकर गुजर रहे थे। एक्सईएन लोक निर्माण विभाग राहुल शर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पेंटून पुल पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। पेंटून पुल से केवल दो पहिया वाहन, कार, खाली ट्रैक्टर, ट्राली ही होकर गुजर सकती है। बुधवार को मुख्य अभियंता लोनिवि मेरठ क्षेत्र अजय वर्मा ने भी पैंटून पुल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए किए गए प्रबंध संतोषजनक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed