सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mother-in-law abuses, brother-in-law explains to in-laws that marigold flowers are like flowers...but everyone dances

Bulandshahar News: सास गारी देवे, देवर समझा लेवे ससुराल गेंदा फूल..पर झूमे सभी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law abuses, brother-in-law explains to in-laws that marigold flowers are like flowers...but everyone dances
जिला प्रदर्शनी में  बॉलीवुड म्यूजिकल नाइट में प्रस्तुति देते गायक फरहान सबरी। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला प्रदर्शनी के ओपन मंच पर शनिवार रात बॉलीवुड म्यूजिकल नाइट का आयोजन हुआ। जिसमें बॉलीवुड गायक फरहान सबरी व श्रद्धा पंडित ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, फरहान सबरी ने सांसों की माला पे सिमरूं मैं पी का नाम.. सुना दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
Trending Videos

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदर्शनी उपाध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह, प्रदर्शनी सदस्य चंद्रभूषण मित्तल व सुधीर शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। श्रद्धा पंडित ने बरेली वाले झुमके पे जिया ललचाये गाने को सुना कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद सास गारी देवे, देवर समझा लेवे ससुराल गेंदा फूल.., पहली पहली बार बलिये दिल गया हार बलिये.., दिल है कि मानता नहीं, ये बेकरारी क्यों हो रही है, ये जानता ही नहीं.., एक हो गए हम और तुम, तो उड़ गए नींदे रे.., तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया.., तू तो ऐंवी ऐंवी ऐंवी ऐंवी लूट गया...समेत अन्य गानों पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायक फरहान सबरी ने देवा श्री गणेशा से गायकी शुरू की। इसके बाद प्रीत की लत मोहे ऐसी लागी, हो गई मैं मतवारी.., सांसों की माला पे सिमरूं मैं पी का नाम.., रमैया वस्तावैया, रमैया वस्तावैया, मैंने दिल तुझको दिया.., ऐ मेरी जोहरा जबीं, तुझे मालूम नहीं तू अभी तक है हंसीं और मैं जवां.., यारों सब दुआ करो. मिलके फरियाद करो.., तुम्हें दिल-लगी भूल जानी पड़ेगी.., न छेड़ो हमें हम सताए हुए हैं आदि गानों पर दर्शक झूमते नजर आएं। कलाकार ने दर्शकों के बीच जाकर नृत्य कर सेल्फी भी दी। इस दौरान प्रदर्शनी सहायक नीरज कंसल, लाखन सिंह, कामना मित्तल, दीप्ति सिंह आदि मौजूद रहे।

जिला प्रदर्शनी में  बॉलीवुड म्यूजिकल नाइट में प्रस्तुति देते गायक फरहान सबरी। संवाद

जिला प्रदर्शनी में  बॉलीवुड म्यूजिकल नाइट में प्रस्तुति देते गायक फरहान सबरी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed