सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pakistan Operated X Handler Behind Violent Protests in Noida

नोएडा बवाल में एक और खुलासा: पाकिस्तानी X हैंडलर की साजिश, सीमा पार से भड़काए गए थे श्रमिक; अब तक 13 FIR

अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 16 Apr 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Noida Protest News: नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर शुरू हुआ श्रमिक प्रदर्शन पाकिस्तान से संचालित दो एक्स हैंडलों के जरिए भड़काया गया। जिसके बाद हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ मच गई। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के अनुसार अब तक 13 मुकदमे दर्ज हुए हैं।

Pakistan Operated X Handler Behind Violent Protests in Noida
नोएडा प्रदर्शन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

शहर में श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन और आगजनी के पीछे पाकिस्तान से संचालित एक्स हैंडलर का हाथ सामने आया है। पुलिस ने दो ऐसे एक्स हैंडलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में अब तक 13 मुकदमे दर्ज हुए हैं और 62 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने यह जानकारी दी। 

Trending Videos

Pakistan Operated X Handler Behind Violent Protests in Noida
सेक्टर 57 कंपनी के बाहर पड़े टूटे गमले और पुलिस बल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तेलंगाना और कर्नाटक से भी कनेक्शन
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर भड़की इस हिंसा की चिंगारी तेलंगाना और कर्नाटक से वॉट्सऐप के जरिये आई थी। कई संगठन दूर के राज्यों से वॉट्सऐप ग्रुपों को संचालित कर रहे थे। एसटीएफ हिंसा के दौरान बनाए गए 500 से अधिक वीडियो खंगाल रही है। कुछ टेलीग्राम ग्रुप भी श्रमिकों को उकसाने के लिए बनाए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Pakistan Operated X Handler Behind Violent Protests in Noida
सेक्टर 60 के पास जमा लोगों पर पुलिस ने भाजी लाठियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जांच में तेलंगाना व कर्नाटक से कुछ लोगों की डिजिटल ट्रेल मिली है। सोमवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद बुधवार रात तक करीब 600 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकतर गिरफ्तारियां कोतवाली फेज वन, फेज टू, सेक्टर-58, सेक्टर-63 और फेज थ्री से हुई हैं।

Pakistan Operated X Handler Behind Violent Protests in Noida
सेक्टर 60 के पास जमा लोगों पर पुलिस ने भाजी लाठियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्रशासनिक अफसर बुधवार को पूरी तरह मुस्तैद रहे। जिलाधिकारी से लेकर तहसीलदार तक ने औद्योगिक सेक्टरों में डेरा डाले रखा। श्रमिकों के रहने वाले गांवों में भी शांति मार्च निकाला गया। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने श्रमिकों से बातचीत कर वेतन वृद्धि की जानकारी दी। उन्होंने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

Pakistan Operated X Handler Behind Violent Protests in Noida
Noida Protest - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मजदूर बिगुल दस्ता संगठन की भूमिका
पुलिस ने मजदूर बिगुल दस्ता संगठन के प्रमुख रूपेश राय समेत 18 और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यही संगठन उपद्रव के लिए जिम्मेदार है। जांच में पता चला कि इस संगठन के लोग फैक्ट्री एरिया में घूम-घूम कर श्रमिकों को भड़का रहे थे। मानेसर में भी इसी संगठन ने फैक्ट्री में हिंसा करवाई थी। अब लगभग 70 फीसदी उद्योगों में फिर से काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed