सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Crowds gathered to register for the Amarnath Yatra

Bulandshahar News: अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण के लिए उमड़ी भीड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered to register for the Amarnath Yatra
पीएनबी की मुख्य शाखा पर अमरनाथ यात्रा पंजीकरण को लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के यमुनापुरम स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में बुधवार से श्री अमरनाथ यात्रा पंजीकरण की प्रक्रिया शुरु हो गई। बैंक खुलने से पूर्व काफी श्रद्धालु सुबह से ही एकत्र होना शुरू हो गए। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने पर बैंक प्रबंधक ने दो काउंटर पर प्रक्रिया शुरू कराई। शाम चार बजे भी काफी संख्या में श्रद्धालु बैंक के बाहर खड़े होकर पंजीकरण के लिए इंतजार करते रहे।
Trending Videos

जिले से प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु श्री अमरनाथ जी के दर्शन के लिए जाते है। जिला चिकित्सालय में जहां श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनाना नौ अप्रैल से शुरू कर दिया गया। अब तक 500 से अधिक श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जारी किया जा चुका है लेकिन जिले के एक मात्र बैंक पंजाब नेशनल बैंक में पंजीकरण की प्रक्रिया की जाती है। 15 अप्रैल को मेडिकल जांच के बाद पंजीकरण की प्रक्रिया देशभर में शुरू कर दी गई। जिले में पीएनबी की मुख्य शाखा में यात्रा पंजीकरण कराने के लिए सुबह छह बजे से श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। बैंक खुलने तक करीब 150 श्रद्धालु बैंक के बाहर पंजीकरण कराने को इंतजार करने नजर आए। श्रद्धालु वीतेश कुमार व भावुक ने बताया कि दो घंटे लाइन में लगने के बाद टोकन मिला। टोकन मिलने के बाद बैंक के अंदर जाकर यात्रा पंजीकरण कराया तो राहत महसूस हुई। श्रद्धालु रोबिन व अशोक कुमार ने बताया कि पहले जत्थे में यात्रा करने के लिए पंजीकरण कराने को सुबह सात बजे करीब आ गए। दोपहर करीब दो बजे नंबर आया तो राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमरनाथ यात्रा के लिए बैंक में पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी के पंजीकरण किए जाएंगे। पहले दिन भीड़ अधिक होने पर दो काउंटर पर प्रक्रिया संपन्न कराई गई। 100 से अधिक श्रद्धालुओं के यात्रा पंजीकरण जारी किए गए है। - संजय कुमार सिंह, प्रबंधक पीएनबी मुख्य शाखा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed