{"_id":"69ddeb281b6817311d0094d6","slug":"video-the-direction-of-policy-making-will-become-sensitive-with-the-participation-of-women-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की भागीदारी से संवेदनशील होगी नीति निर्माण की दिशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की भागीदारी से संवेदनशील होगी नीति निर्माण की दिशा
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से नीति निर्माण की दिशा अधिक संवेदनशील और समावेशी बनेगी। वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रबुद्ध महिलाओं की गोष्ठी को संबोधित कर रही थीं।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि नारी शक्ति सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि नए भारत की सबसे बड़ी ताकत है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 देश के लोकतांत्रिक इतिहास का ऐतिहासिक निर्णय है। यह कानून महिलाओं को भागीदार से निर्णयकर्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। इसी से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण होगा। नीति निर्माण अधिक संवेदनशील और जन-केंद्रित होगा। महिलाओं को लाभार्थी से नीति निर्माता बनाया जाएगा।
सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट की ट्रस्टी शिखा गुप्ता ने कहा कि जब नारी सशक्त होती है, तो समाज सशक्त होता है, और जब समाज सशक्त होता है, तो राष्ट्र मजबूत होता है। प्रांत सह संयोजिका मेजर डॉ. मीनू मेहरोत्रा ने कहा कि यह अधिनियम देश के लोकतांत्रिक यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतू रस्तोगी ने कहा कि विकसित भारत 2047 का सपना, महिला नेतृत्व के बिना अधूरा है। इस दौरान निमित जायसवाल, विशाल त्यागी, नवीन चौधरी, अर्चित गुप्ता, मयूर भाटिया आदि उपस्थित रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।