{"_id":"69de41c8374de05aae019aff","slug":"sonipat-honour-killing-father-slits-daughter-s-throat-in-gohana-family-on-remand-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत ऑनर किलिंग: गोहाना में पिता ने बेटी की गला रेतकर की हत्या, परिवार रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत ऑनर किलिंग: गोहाना में पिता ने बेटी की गला रेतकर की हत्या, परिवार रिमांड पर
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Tue, 14 Apr 2026 07:04 PM IST
Link Copied
सोनीपत के गोहाना की देवीपुरा कॉलोनी में रविवार को एक पिता ने अपनी आन के लिए बेटी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। 23 वर्षीय चीनू अपनी पसंद के युवक से शादी करना चाहती थी जबकि परिवार कहीं और शादी कराना चाहता था। रविवार सुबह घर में इस बात को लेकर फिर विवाद हो गया। घटना से पहले झगड़े की सूचना पर दुर्गा शक्ति टीम (महिला पुलिस) भी मौके पर पहुंची थी लेकिन परिजनों ने इसे सामान्य पारिवारिक मामला बताकर टाल दिया। पर कुछ समय बाद फिर कहासुनी हुई और पिता अनिल ने घर का दरवाजा बंद कर चीनू पर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चीनू एक निजी कॉलेज में एएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसकी शादी को लेकर परिवार में तनाव बना हुआ था। घटना के समय घर में पिता अनिल, बेटा और चीनू मौजूद थे जबकि उसकी मां पड़ोस में गई हुई थी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया। घर के अंदर गेट के पास युवती का शव खून से लथपथ पड़ा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।