{"_id":"69e4ae052283caca0d027d2c","slug":"congress-has-nominated-sudha-bharadwaj-as-its-mayoral-candidate-from-panchkula-2026-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने पंचकूला से भी घोषित किया मेयर पद का उम्मीदवार, इनके नाम पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने पंचकूला से भी घोषित किया मेयर पद का उम्मीदवार, इनके नाम पर लगी मुहर
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 19 Apr 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
सार
अंबाला और सोनीपत के बाद हरियाणा कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव के पंचकूला से भी अपने मेयर पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। 10 मई को तीन नगर निगमों के चुनाव होने हैं जिसके लिए कांग्रेस अब पूरी तरह तैयार है।
सुधा भारद्वाज, पंचकूला से कांग्रेस मेयर पद की उम्मीदवार
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
कांग्रेस ने पंचकूला नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वरिष्ठ सदस्य एवं हरियाणा महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सुधा भारद्वाज को उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सुधा भारद्वाज कांग्रेस की जुझारू, कर्मठ एवं समर्पित नेत्री हैं। उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सुधा भारद्वाज ने हरियाणा महिला कांग्रेस की कमान भी बेहद कुशलता और जिम्मेदारी के साथ संभाली। अपने कार्यकाल में उन्होंने संगठन हित में अनेक सराहनीय कार्य किए। वहीं, सुधा भारद्वाज के पति संजीव भारद्वाज प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में संगठन की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।
बीते कल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम चुनाव को लेकर अंबाला और सोनीपत के मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी थी। अंबाला नगर निगम, जो बीसी (बी) महिला वर्ग के लिए आरक्षित है, वहां से कुलविंद्र कौर को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, सोनीपत नगर निगम (सामान्य श्रेणी) से जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष कमल दीवान को टिकट दिया है।
Trending Videos

10 मई को होगा चुनाव
बता दें कि हरियाणा के अंबाला, सोनीपत और पंचकूला नगर निगमों के मेयर (महापौर) तथा वार्ड सदस्यों के चुनाव 10 मई 2026 (रविवार) को होंगे। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने 13 अप्रैल 2026 को इन तीनों नगर निगमों सहित अन्य निकायों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
नामांकन दाखिल करने की तारीख 21 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक रहेगी, नामांकन की जांच 27 अप्रैल को होगी और नाम वापसी की अंतिम तारीख 28 अप्रैल 2026 होगी, जिस दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जाएंगे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा और यदि कहीं दोबारा मतदान की जरूरत पड़ी तो वह 12 मई 2026 को कराया जाएगा। मतगणना और परिणाम 13 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।