{"_id":"61a6843f99433b37a521d18b","slug":"haryana-government-changed-the-decision-now-only-50-percent-students-will-come-to-school-till-december-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : सरकार ने बदला फैसला, अब 10 दिसंबर तक 50 फीसदी विद्यार्थी ही आएंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : सरकार ने बदला फैसला, अब 10 दिसंबर तक 50 फीसदी विद्यार्थी ही आएंगे स्कूल
Wed, 01 Dec 2021 09:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 01 Dec 2021 09:35 AM IST
सार
कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के मद्देनजर निर्णय लिया गया है। समीक्षा के बाद ही पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के सामने आने पर पहली दिसंबर से स्कूलों को पूरी क्षमता के साथ खोलने का निर्णय टाल दिया है। दस दिसंबर तक स्कूल वर्तमान व्यवस्था के तहत ही खुलेंगे। 50 फीसदी विद्यार्थी ही रोस्टर के अनुसार आएंगे। स्कूलों का समय भी नहीं बदलेगा। साढ़े आठ से डेढ़ बजे तक ही कक्षाएं लगेंगी।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार दस दिसंबर को समीक्षा कर आगामी निर्णय लेगी। बुधवार से सभी विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने का फैसला फिलहाल टाल दिया गया है। बच्चों की सुरक्षा व एहतियात बरतते हुए यह कदम उठाया है। सूत्रों के अनुसार ओमिक्रॉन का खतरा टलने के बाद ही स्कूलों को पूरी क्षमता के साथ खोला जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग वर्तमान हालात में पहली से बारहवीं तक के सभी विद्यार्थियों को बुलाने का जोखिम नहीं उठाएगा।
विज्ञापन
हिसार के जिला शिक्षा अधिकारी ने बुधवार से नए स्कूल कैलेंडर के अनुसार समय सारिणी लागू करने के आदेश मंगलवार को सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी कर दिए थे। जैसे ही उन्हें शिक्षा मंत्री की ओर से पुरानी व्यवस्था जारी रखने का निर्णय लेने की जानकारी मिली, उन्होंने अपने आदेश वापस ले लिए। कंवर पाल ने कहा कि ओमिक्रॉन को लेकर विशेषज्ञ अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। जैसे ही स्थिति स्पष्ट होगी, वैसे ही सभी बच्चों को बुलाने पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन