सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana IAS Officers Declare Assets: Crores in Properties, Lakhs Earned Through Rent

IAS Officers: आईएएस के पास करोड़ों की संपत्तियां, किराए से लाखों की कमाई; अधिकारियों ने ब्योरा किया सार्वजनिक

आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 15 Mar 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
सार

आईएएस के पास करोड़ों की संपत्तियां, किराए से लाखों रुपये की कमाई होती है। हरियाणा के आईएएस अधिकारियों ने अपनी अचल संपित्तयों का ब्योरा सार्वजनिक कर दिया है। 2024-2025 बैच के आईएएस के पास कोई संपत्तियां नहीं है। 
 

Haryana IAS Officers Declare Assets: Crores in Properties, Lakhs Earned Through Rent
दीप्ति उमाशंकर, राष्ट्रपति भवन में सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा कैडर के आईएएस ने साल 2025 की अपनी अचल संपत्तियों का ब्योरा केंद्र सरकार को सौंप दिया है। हर साल की तरह इस बार भी अधिकारियों ने एक जनवरी 2026 की स्थिति के अनुसार अपनी संपत्तियों की जानकारी दी है। इसमें कृषि भूमि, आवासीय फ्लैट, भूखंड और व्यावसायिक संपत्तियों का विवरण शामिल है।
Trending Videos


सामने आए आंकड़ों से पता चलता है कि प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारियों के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है, इन संपत्तियों से हरियाणा के आईएएस लाखों रुपये किराया भी कमा रहे हैं। अधिकतर आईएएस की संपत्तियां मोहाली, गुरुग्राम व पंचकूला में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के कुछ ऐसे भी आईएएस हैं, जिनका संपत्ति ब्यौरा सार्वजनिक नहीं हुआ है। इनमें मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी भी शामिल हैं। कई ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी संपत्तियों का वर्तमान मूल्य भी नहीं दर्शाया है। 2024 व 2025 के कुल 11 आईएएस ऐसे हैं, जिनके पास कोई संपत्ति नहीं है।

केंद्र सरकार ने बीते दिसंबर सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर सभी आईएएस से 31 जनवरी तक अपनी संपत्तियों का विवरण देने के निर्देश दिए थे। साथ ही यह भी निर्देश दिया था कि जो आईएएस अपनी संपत्ति का उल्लेख नहीं करेंगे, उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही पदोन्नति पर भी फर्क पड़ सकता है।

Haryana IAS Officers Declare Assets: Crores in Properties, Lakhs Earned Through Rent
सुधीर राजपाल, गृह सचिव - फोटो : अमर उजाला
1.सुधीर राजपाल
गुरुग्राम के डीएलएफ सिटी में 7.5 करोड़ का प्लॉट है, जिससे वे सालाना 18 लाख रुपये कमाते हैं। दिल्ली के द्वारका में डेढ़ करोड़ का फ्लैट है, जो उनकी पत्नी के नाम है। इससे तीन लाख रुपये सालाना किराया आता है। कोलकाता में 50 लाख की कीमत का फ्लैट है। इससे भी हर साल तीन लाख रुपये किराया आता है। गुरुग्राम के गोल्फकोर्स में दो करोड़ का फ्लैट है, जिससे 6 लाख रुपये का किराया आता है। हिसार में साढ़े 15 लाख की कीमत का फ्लैट और पंचकूला के सेक्टर दो एमडीसी में सवा करोड़ का फ्लैट है।

Haryana IAS Officers Declare Assets: Crores in Properties, Lakhs Earned Through Rent
सुमिता मिश्रा, स्वास्थ्य सचिव व वित्तायुक्त - फोटो : अमर उजाला
2.सुमिता मिश्रा
मोहाली में ढाई करोड़ रुपये का प्लॉट है। लखनऊ में दो प्लॉट व एक जमीन हैं, जो उन्हें मां से विरासत के रूप में मिली है। मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में करीब सवा करोड़ का प्लॉट है, जिससे उन्हें हर साल साढ़े तीन लाख रुपये किराया आता है। दिल्ली के हौजखास में 3.51 करोड़ का एक फ्लौर उनके पास हैं, जिससे वह हर साल 26 लाख रुपये किराया कमाते हैं।

Haryana IAS Officers Declare Assets: Crores in Properties, Lakhs Earned Through Rent
अरुण गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी - फोटो : अमर उजाला
3.अरुण गुप्ता
वरिष्ठ आईएएस अरुण गुप्ता के पास चार प्रॉपर्टी हैं। हिसार में तीन करोड़ की कीमत का प्लॉट है। मुल्लांपुर में सात करोड़ का प्लॉट है। गुरुग्राम के सेक्टर 43 में करीब साढ़े तीन करोड़ का फ्लैट है। इससे उन्हें हर महीने 56 हजार रुपये का किराया आता है। पंचकूला में पौने तीन करोड़ का फ्लैट है, जो निर्माणाधीन है।
 

Haryana IAS Officers Declare Assets: Crores in Properties, Lakhs Earned Through Rent
एके सिंह, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के अतिरिक्त मुख्य सचिव - फोटो : अमर उजाला
4.एके सिंह
वरिष्ठ आईएएस एके सिंह के पास यूपी के बागपत में करीब 98 लाख रुपये की जमीन है, जिसमें उनकी मां व भाई का भी शेयर है। इसके अलावा फरीदाबाद के सेक्टर 19 में 64 लाख का फ्लैट और मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में 411 स्कवायर यार्ड, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ तीन लाख रुपये है।
 

Haryana IAS Officers Declare Assets: Crores in Properties, Lakhs Earned Through Rent
विनीत गर्ग - फोटो : अमर उजाला
5.विनीत गर्ग
गुरुग्राम के सेक्टर 56 में एक प्लॉट है, जिससे उन्हें 5.50 लाख की वार्षिक आय होती है। इसकी उन्होंने वर्तमान वैल्यू नहीं बताई है। पंचकूला के सेक्टर 7 में उनका व उनकी पत्नी के नाम है। इस प्रॉपर्टी से उन्हें 14 लाख रुपये की सालाना इनकम होती है। नई दिल्ली के रोहिणी में एक फ्लैट है। यह फ्लैट उन्हें माता की मृत्यु के बाद विरासत में मिला है। इससे लगभग उन्हें हर साल 5 लाख रुपये की आय होती है। सोनीपत में लगभग आठ एकड़ कृषि भूमि है। जमीन का वर्तमान बाजार मूल्य का उन्होंने उल्लेख नहीं किया है। यह जमीन भी उन्हें मां की मृत्यु के बाद विरासत में मिली है। पंचकूला के एमसीडी में करीब सवा तीन करोड़ रुपये का प्लॉट व पंचकूला के सेक्टर छह में एक घर है, जो उन्हें पारिवारिक समझौते के तहत मिला है।
 

Haryana IAS Officers Declare Assets: Crores in Properties, Lakhs Earned Through Rent
डी सुरेश - फोटो : अमर उजाला
6. डी सुरेश
गुरुग्राम के गांव बाजखेड़ा में लगभग 17 एकड़ पांच मरला कृषि भूमि है। 2005 में लगभग इसकी कीमत करीब 11.5 लाख रुपये थी। भूमि अभी मुकदमे में हैं, इसलिए कब्जा प्राप्त नहीं हुआ है। सेक्टर 67 गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन में खाली प्लॉट है। मई 2019 में उसकी कीमत करीब साढ़े तीन करोड़ थी। यूपी के ग्रेटर नोएडा में प्लॉट है। जब यह जमीन खरीदी गई तब उसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये थी। फरीदाबाद में एक फ्लैट है। वहीं, तेलगांना के गांव कोकापेट में मकान है, जिससे उन्हें हर महीने सवा लाख की इनकम होती है। गांव भो माजरा में भी छह बीघा व 12 बिस्वा जमीन है। इसकी कीमत करीब साढ़े 26 लाख है। गुरुग्राम के सोहाना में 16 कनाल भूमि है, जिसकी कीमत एक करोड़ 46 लाख 41 हजार रुपये है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed