सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IDFC First Bank Scam: Two bank officials arrested in Rs 590 crore scam

IDFC First Bank Scam: 590 करोड़ के घोटाले में दो बैंक अधिकारी गिरफ्तार, अदालत में पेशी; तीन दिन की रिमांड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Mar 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
सार

विजिलेंस ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की ऑथराइजर स्वाति धीमान और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के रीजनल हेड अरुण शर्मा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को तीन-तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

IDFC First Bank Scam: Two bank officials arrested in Rs 590 crore scam
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के 590 करोड़ रुपये के बैंक गबन मामले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) ने दो बैंक अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की ऑथराइजर स्वाति धीमान और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के रीजनल हेड अरुण शर्मा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को तीन-तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

Trending Videos


अधिकारियों के अनुसार, आईडीएफसी बैंक में ऑथराइजर स्वाति ने मुख्य आरोपी रिभव और अभय की घोटाले में मदद की। आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार करने और बैंक रिकॉर्ड में हेरफेर कर धोखाधड़ी को अंजाम देने में भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि अरुण शर्मा के कहने पर फर्जी बैंक स्टेटमेंट तैयार किए गए और गबन में उन्हें करीब 10 करोड़ रुपये मिले, जिनमें से दो करोड़ रुपये उनके खाते में ट्रांसफर किए गए। एसआईटी के अनुसार, आरोपियों ने एफडी, डेबिट नोट और बैंक स्टेटमेंट समेत कई वित्तीय दस्तावेज फर्जी तरीके से तैयार किए।

अन्य अधिकारियों की भूमिका खंगाली जा रही
विजिलेंस अब आरोपियों के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कर मामले के पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य बैंक अधिकारियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed