फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian ODI team got Shubman Gill as new captain after Kapil Dev from Chandigarh

Shubman Gill: चंडीगढ़ से निकले ये बड़े क्रिकेटर, कपिल देव के बाद वनडे के नए कप्तान गिल के नाम जुड़ी ये उपलब्धि

Sun, 05 Oct 2025 01:10 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 05 Oct 2025 01:10 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान किया। सबसे बड़ी सुर्खी गिल को वनडे टीम का नया कप्तान बनाए जाने की रही।

विज्ञापन
Indian ODI team got Shubman Gill as new captain after Kapil Dev from Chandigarh
शुभमन गिल - फोटो : PTI

विस्तार

चंडीगढ़ शहर ने देश को कई दिग्गज क्रिकेटर दिए हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाकर देश का नाम रोशन किया है। अब इसी कड़ी में ट्राइसिटी से शुभमन गिल ने कप्तान के तौर पर देश की वनडे टीम के कप्तान बने हैं। वे टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ से ही 1983 का विश्व कप जिताने वाले कपिल देव देश की वनडे टीम के कप्तान बने। इनके बाद योगराज सिंह, उनके बेटे युवराज सिंह, दिनेश मोंगिया, चेतन शर्मा, अशोक मल्होत्रा, वीरआवी सिंह, सिद्धार्थ कौल आदि भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने। मौजूदा समय में राज अंगद बावा, हरनूर पन्नू, प्रशांत चोपड़ा आदि अंडर-19 वर्ल्ड कप की विजेता टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रणजी खिलाड़ियों में सारूल कंवर, विनीत जैन शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी डीएवी स्कूल सेक्टर-8 के छात्र रहे हैं। ये सभी खिलाड़ी सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास करते रहे हैं।
विज्ञापन


युवराज सिंह कर चुके हैं उपकप्तानी
सिक्सर किंग युवराज सिंह भारतीय वनडे और टी-20 टीम के लिए उपकप्तानी की कमान संभाल चुके हैं। वर्ष 2008, 2010 और 2013 में वह टीम के वाइस कैप्टन थे। हालांकि युवी को नियमित तौर पर टीम की कमान संभालने का मौका नहीं मिला। युवराज सिंह शुभमन गिल के मेंटौर के तौर पर भी जाने जाते हैं। कोरोना काल में युवी ने गिल के लिए अपने घर पर ही कैंप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथी खिलाड़ियों ने की सराहना, जताई बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
शुभमन गिल के भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाए जाने पर उनके साथी खिलाड़ियों ने खुशी जताई है। साथ ही उनसे बड़ी उम्मीदें भी जताई हैं। हमने उनके साथ अलग-अलग स्तरों पर क्रिकेट खेल चुके कुछ क्रिकेट खिलाड़ियों के विचार यहां पेश किए हैं।

शुभमन गिल के बेहतरीन खिलाड़ी है -संदीप शर्मा
पंजाब किक्रेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और यूटी क्रिकेट एसोसिएशन से रणजी खेलने वाले साथी खिलाड़ी संदीप शर्मा ने बताया कि शुभमन गिल बेहतरीन खिलाड़ी है। इंग्लैंड का दौरा उनका कप्तान और खिलाड़ी दोनों के तौर पर बेहतर गया है। इसलिए मुझे और अन्य सभी को पूरी उम्मीद थी कि उन्हें टेस्ट के बाद अब वनडे का कप्तान भी बनाया जाएगा। अंडर-19 में जब वह रणजी टीम में थे तब से उनको खेलते देखा है। मैच दर मैच उन्होंने अपने खेल को हमेशा बेहतर किया।

मेहनत से वह कभी पीछे नहीं हटते-सिद्धार्थ कौल
पंजाब रणजी टीम में शुभमन के साथी सिद्धार्थ कौल का कहना है कि शुभमन गिल के अंदर सीखने की ललक है। मेहनत से वह कभी पीछे नहीं हटते। आज उनको भारतीय वनडे टीम की कप्तानी मिली है तो उनकी मेहनत की वजह से। वह बल्लेबाजी में लगातार बेहतर करते हुए साबित कर रहे है कि भारतीय टीम उनके नेतृत्व में आगे जाएगी।


आने वाले वर्षों की प्लानिंग के तौर पर मिली जिम्मेदारी-मंदीप सिंह
पंजाब के पूर्व खिलाड़ी मंदीप सिंह जोकि इन दिनों यूके में हैं। उन्होंने शुभमन गिल को भारतीय टीम टेस्ट टीम का कप्तान बनाए जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई की ओर से आने वाले वर्षों की प्लानिंग के तौर पर ही उन्हें कप्तानी सौंपी गई है। वह टेस्ट टीम की पहले ही कप्तानी संभाल चुके है। अब उन पर वनडे टीम की भी कप्तानी बेहतर तरीके से संभालकर दिखाने की जिम्मेदारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed