सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lifetime license, new momentum in business: Avi Bhasin

लाइफटाइम लाइसेंस, व्यापार में नई रफ्तार : अवि भसीन

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Lifetime license, new momentum in business: Avi Bhasin
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रशासन के प्रयास से खाद्य उद्योग के लिए लाइफटाइम लाइसेंस का निर्णय सराहनीय कदम है। यह कहना है लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अवि भसीन का। उन्होंने कहा कि अब एफएसएसएआई लाइसेंस को आजीवन वैध कर दिया गया है जिससे समय-समय पर होने वाले नवीनीकरण की आवश्यकता समाप्त हो गई है। इसको लेकर लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविंदर सिंह (डीओ, एफएसएसएआई, चंडीगढ़) से मुलाकात कर उनका धन्यवाद किया।
Trending Videos

सुखविंदर सिंह ने बताया कि यह निर्णय छोटे एवं मध्यम खाद्य व्यवसायों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में उद्योग हित में और भी कई महत्वपूर्ण राहतें प्रदान की जाएंगी। अक्षय चुग (सदस्य, एफएसएसएसआई एडवाइजरी कमेटी) ने कहा कि इससे व्यापारियों पर अनुपालन का बोझ कम होगा और व्यवसाय को प्रोत्साहन मिलेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में अजय कंसल भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed