पंजाब बॉर्डर से कार छीन कर भागे 6 आतंकियों को लेकर सुफियां एंजेसियों ने बड़ी आशंका जताई है। जिसका कनेक्शन स्लीपर सेल से है।
पंजाबः कार हाईजैक करने वाले 6 आतंकियों पर बड़ा खुलासा, ड्राइवर को धमकाकर उतार दिया था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर के राजासांसी में रविवार को निरंकारी भवन में आतंकी हमले के बाद खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई है कि जम्मू-कश्मीर-पंजाब के बार्डर से कार छीनकर भागे लगभग छह आतंकी पंजाब में अपने अलग-अलग स्लीपर सेलों तक पहुंच चुके हैं। ये आतंकी पंजाब में कई हिंसक वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। इसी के चलते सभी धार्मिक डेरों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
फिरोजपुर में आठ निरंकारी भवन है, उन सब को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवा दी गई है। अमृतसर की घटना के बाद सीमांत गांवों में पुलिस और बीएसएफ ने आपराधिक लोगों के घरों में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। हुसैनीवाला बार्डर और फिरोजपुर में प्रवेश रास्तों पर नाकाबंदी कर दी गई है, सभी वाहनों की चेकिंग के अलावा लोगों के पहचान पत्र चेक भी किए जा रहे हैं।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक पंजाब में सर्दी के मौसम में जम्मू-कश्मीर से आकर गर्म कपड़ों का व्यापार करने वाले कश्मीरी लोगों से भी कड़ी पूछताछ करनी शुरू कर दी गई है। फिलहाल ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। जानकारों का कहना है कि जालंधर के एक कॉलेज के होस्टल में से हथियारों के साथ पकड़े गए कश्मीरी युवकों के बाद से भी इस बार पंजाब में जम्मू-कश्मीर से बहुत कम लोग व्यापार करने के लिए पहुंचे हैं।
सभी होटल और धर्मशाला के इंचार्जों को आदेश दिए गए हैं कि किसी भी व्यक्ति को कमरा देने से पहले उनके सभी दस्तावेज अपने पास रखें और उनकी फोटो भी, शक होने पर पुलिस को इत्तलाह करें।
15 नवंबर को फिरोजपुर में छह आतंकियों के प्रवेश की सूचना पर पूरे जिले में तलाशी अभियान चलाया गया था लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला था। इसके बाद खुफिया एजेंसियों ने अंदाजा लगाया था कि आतंकी पंजाब में प्रवेश होते ही अलग-अलग हो गए और अपने स्लीपर सेलों के पास पहुंच चुके हैं। अब उनका सुराग लगाना बहुत मुश्किल हो चुका है।
यह है स्लीपर सेल
खुफिया एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि स्लीपर सेल आतंकियों का एक संगठन होता है, जो आम लोगों के बीच रहता है। आतंकियों के हैंडलर्स के आदेश मिलने के बाद हरकत में आते हैं। ऐसे लोगों को पुलिस भी पहचान नहीं पाती है। इन्हें पकड़ना बहुत मुश्किल होता है। स्लीपर सेल छोटे-मोटे धंधे करते हैं। कई तो दुकानों और शो रूम में लगे होते हैं। ये लोग सूचनाएं एकत्र करने में सक्षम होते हैं।
निरंकारी भवन में पुलिस तैनात
शहर के मलवाल रोड स्थित निरंकारी भवन में पुलिस तैनात की गई। भवन के प्रमुख नरेंद्र सिंह गिल और चांद प्रकाश ने कहा कि फिरोजपुर शहर और छावनी में चार-चार निरंकारी भवन हैं। इस घटना के बाद से भवनों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।