{"_id":"6a5550c7036e324f510d3765","slug":"man-who-killed-brother-with-knife-gets-life-imprisonment-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1069674-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चाकू से भाई की हत्या करने वाले को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चाकू से भाई की हत्या करने वाले को उम्रकैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा में शराब के नशे में अपने ही सगे भाई की चाकू मारकर हत्या करने वाले अजय को जिला अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। करीब तीन साल पुराने इस चर्चित मामले में अदालत ने अभियोजन पक्ष के गवाहों, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया। वारदात में आरोपी ने अपने दोनों भाइयों और मां पर भी चाकू से हमला किया था जिसमें बड़े भाई अनिल की मौत हो गई थी जबकि मां और छोटे भाई राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
पुलिस के अनुसार नवंबर 2023 में सेक्टर-38 स्थित डड्डूमाजरा में आरोपी अजय शराब के नशे में घर पहुंचा और मां के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। दोनों भाई उसे शांत कराने पहुंचे लेकिन करीब 15 से 20 मिनट बाद वह कमानीदार चाकू लेकर लौटा और अनिल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बीच-बचाव करने आए राहुल और मां भी हमले में घायल हो गए।
घायलों को सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान अनिल की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी छत पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगा लेकिन मलोया थाना पुलिस ने उसे काबू कर गिरफ्तार कर लिया।