{"_id":"6a5551b16279360650053f81","slug":"taking-exams-at-pu-has-become-costlier-fees-hiked-for-courses-ranging-from-ug-and-pg-to-professional-programs-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1069514-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू में परीक्षा देना हुआ महंगा, यूजी-पीजी से लेकर प्रोफेशनल कोर्स तक बढ़ी फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू में परीक्षा देना हुआ महंगा, यूजी-पीजी से लेकर प्रोफेशनल कोर्स तक बढ़ी फीस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने सत्र 2026-27 से परीक्षा शुल्क और परीक्षा संबंधी लगभग सभी सेवाओं की फीस में संशोधन कर दिया है। नई शुल्क संरचना नवंबर-दिसंबर 2026 से होने वाली परीक्षाओं पर लागू होगी। इसका असर यूनिवर्सिटी और उससे संबद्ध कॉलेजों के लाखों विद्यार्थियों पर पड़ेगा। परीक्षा फीस के अलावा री-इवैल्यूएशन, डुप्लीकेट डिग्री, माइग्रेशन, परीक्षा फॉर्म, ऑनलाइन प्रोसेसिंग और अन्य प्रशासनिक सेवाएं भी महंगी हो जाएंगी।
नई अधिसूचना के अनुसार स्नातक स्तर पर अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है। पर्यावरण शिक्षा और अतिरिक्त/वैकल्पिक कंप्यूटर साइंस विषय की परीक्षा फीस 860 रुपये होगी। एड-ऑन कोर्स की प्रति विषय परीक्षा फीस 1610 रुपये। शास्त्री कोर्स की परीक्षा फीस 2230 रुपये। बीए (बिना प्रैक्टिकल) और बीए ऑनर्स (एनईपी) की परीक्षा फीस 3550 रुपये। बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीएड, बीएफए, बीएससी ऑनर्स, बीए विद प्रैक्टिकल, बीवोक, होटल मैनेजमेंट, चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए-बीएड सहित अधिकांश कोर्स की परीक्षा फीस 4240 रुपये निर्धारित की गई है। फैशन डिजाइनिंग और फैशन एंड लाइफ स्टाइल टेक्नोलॉजी की परीक्षा फीस 2350 रुपये होगी।
पीजी छात्रों को भी देना होगा अधिक शुल्क
स्नातकोत्तर स्तर पर भी नई फीस लागू होगी। प्रोजेक्ट, डिसर्टेशन और थीसिस जमा करने की फीस 1610 रुपये। एमए, एमएससी (ऑनर्स), पीजी डिप्लोमा और एमकॉम सहित अधिकांश पीजी पाठ्यक्रमों की परीक्षा फीस 3550 रुपये तय की गई है। एमबीए, एलएलबी, एमटेक जैसे प्रोफेशनल कोर्स भी महंगे हो गए हैं। प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में भी नई शुल्क दरें लागू होंगी। एलएलबी, बीए-एलएलबी, बीएड इंटीग्रेटेड, एमबीए (यूआईएएमएस), एलएलएम, बीआर्क, बीफार्मा आदि की परीक्षा फीस 3550 रुपये।
विज्ञापन
एमई, एमटेक, एमएससी आईटी, एमफार्मेसी, एमबीए, मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन सहित कई कोर्स की फीस 5600 रुपये। एमबीए (बायोटेक्नोलॉजी), एमबीई और कुछ विशेष प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की परीक्षा फीस 6280 रुपये। प्रोफेशनल काउंसिलिंग एंड साइकोथेरेपी जैसे विशेष पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा शुल्क 6970 रुपये होगा।