{"_id":"6a09ea32d28555930b06b346","slug":"robbers-snatched-a-woman-gold-chain-in-chandigarh-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: बच्चे को घुमाने निकली महिला, बाइक सवार लुटेरों ने छीनी सोने की चेन, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: बच्चे को घुमाने निकली महिला, बाइक सवार लुटेरों ने छीनी सोने की चेन, देखें वीडियो
संवाद न्यूज़ एजेंसी, नयागांव
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 17 May 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
सार
बाइक सवार लुटेरे हेलमेट पहने हुए थे। बाइक पर से एक शख्स उतरा और महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। महिला ने शोर मचाया तो लोग घरों से निकले तब तक लुटेरे फरार हो गए थे।
महिला के गले से चेन छिनतई करता लुटेरा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
न्यू चंडीगढ़ इलाके की सिटी-1 में दिनदहाड़े लगभग 30 -34 साल की एक महिला की तीन लाख के करीब कीमत की सोने की चेन को दो बाइक सवार लुटेरे छीन कर फरार गए। महिला अपने 6 महीने के बच्चे को अपने घर के बाहर घूमा रही थी। इसी दौरान अचानक दो बाइक सवार लुटेरे आए और अचानक से उसकी सोने की चेन जिसमें डायमंड का लॉकेट भी डाला हुआ था छीन कर वहां से फरार हो गए।
इस दौरान महिला ने काफी शोर मचाया लेकिन लुटेरे महिला को धक्का देकर अपनी बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए यह सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। इस घटना से महिला काफी डरी हुई है। इको सिटी-1 रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि इस इलाके की जनसंख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ऐसी हो रही लूटपाट की घटनाओं और चोरियों की घटनाओं को देखते हुए इस इलाके में जल्द से जल्द पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। ताकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके और जल्द से जल्द इन आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए।