सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police claims reduction in crimes against women

हरियाणा पुलिस का दावा: महिला अपराधों में आई गिरावट, जारी किए आंकड़े

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 17 May 2026 02:40 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा पुलिस ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध की गिरवाट को लेकर आंकड़े जारी किए हैं। राज्य पुलिस का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 38 प्रतिशत की गिरवाट दर्ज की गई है। 

Haryana Police claims reduction in crimes against women
woman crime demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर लागू की गई व्यापक रणनीति ने उल्लेखनीय परिणाम का दावा किया है। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 38 प्रतिशत की बड़ी कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में जहां ऐसे मामलों की संख्या 13,945 थी। वहीं, 2025 में यह घटकर 8,723 रह गई। यह बदलाव केवल आंकड़ों का सुधार नहीं, बल्कि सुरक्षा तंत्र में बड़े स्तर पर हुए सुधार का संकेत है।



राज्य में दुष्कर्म, अपहरण और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर अपराधों में लगातार गिरावट आई है। पुलिस ने महिला सुरक्षा को घर, कार्यस्थल, यात्रा और न्यायिक प्रक्रिया इन चार स्तरों पर मजबूत किया है। प्रदेशभर में 33 महिला थाने और 365 महिला हेल्प डेस्क घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और अन्य मामलों में पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कामकाजी महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए डायल-112 के तहत 94 हजार से अधिक महिलाओं को ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा से जोड़ा गया है, जिससे उनकी यात्रा की रियल-टाइम निगरानी की जा रही है। दुर्गा शक्ति मोबाइल ऐप और रैपिड एक्शन फोर्स की सक्रिय गश्त ने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा को और मजबूत किया है।


महिला उत्पीड़न के मामलों में आरोपियों पर सरकारी लाभ रोकने जैसी सख्त कार्रवाई ने भी स्पष्ट संदेश दिया है। पुलिस मुख्यालय स्तर पर विशेष निगरानी व्यवस्था और तेज सुनवाई की प्रणाली ने महिलाओं से जुड़े मामलों के 98 प्रतिशत निपटारे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हरियाणा अब महिला सुरक्षा के क्षेत्र में एक प्रभावी मॉडल के रूप में उभर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed