फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Satsang gives life the right direction: Hari Maharaj

सत्संग से जीवन को सही दिशा मिलती है: हरि महाराज

Mon, 13 Jul 2026 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Satsang gives life the right direction: Hari Maharaj

विज्ञापन
चंडीगढ़। सत्संग के बिना विवेक की प्राप्ति नहीं होती और भगवान श्रीराम की कृपा के बिना सच्चा सत्संग भी नहीं मिलता। सत्संग मनुष्य के जीवन को सही दिशा देकर उसके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। यह प्रवचन सेक्टर 23 के मुनि मंदिर में कथा व्यास हरि महाराज ने मुनि गौरवानंद गिरि जी महाराज की 39वीं पुण्यतिथि पर आयोजित धार्मिक समारोह में रविवार को दिया।
उन्होंने कहा कि जैसे पारस के स्पर्श से लोहा स्वर्ण के समान मूल्यवान बन जाता है, उसी प्रकार सत्संग का प्रभाव मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है। दुष्ट प्रवृत्ति का व्यक्ति भी सत्संग की संगति से अपने विचार और आचरण बदल सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से सत्संग में भाग लेना चाहिए। कथा व्यास ने हनुमान जी की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि चारों युगों में उनका प्रताप बना रहा है। कलयुग में वे भक्तों पर शीघ्र कृपा करने वाले देव हैं।
विज्ञापन

हनुमान जी भक्तों के कष्ट का निवारण करते हैं। समारोह के दौरान कथा व्यास ने ले चल अपनी नगरिया, शंकर ने खुद लिखी श्रीराम की कहानी, मुख बोलता है या तू बोलता है, मेरा दिल तुझपे कुर्बान मुरलिया और गले से लगा लो न मुझे सांवरिया सहित कई भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए संत-महात्मा भी उपस्थित रहे। मंदिर के प्रधान दलीप चंद गुप्ता एवं सांस्कृतिक सचिव पंडित दीप भारद्वाज ने सभी संतों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed