फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Veteran badminton players honored for shining at the national level

Chandigarh News: राष्ट्रीय स्तर पर चमके वेटरन बैडमिंटन खिलाड़ियों का सम्मान

Mon, 13 Jul 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Veteran badminton players honored for shining at the national level

विज्ञापन

चंडीगढ़। शहर के वेटरन बैडमिंटन खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर लगातार चंडीगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं। हाल ही में गोवा में आयोजित मास्टर्स नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन ने उन्हें विशेष सम्मान और आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया।



सम्मान समारोह में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि उम्र केवल एक संख्या है। इन खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया है कि निरंतर अभ्यास, फिटनेस और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर किसी भी आयु में राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन




एसोसिएशन ने कहा कि वेटरन खिलाड़ियों की उपलब्धियां युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतकर उन्होंने न केवल चंडीगढ़ बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। खिलाड़ियों को भविष्य में होने वाली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए एसोसिएशन ने भरोसा जताया कि वे आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर वेटरन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया जिनमें कैलाश प्रभाकर, गुरप्रीत सिंह सिद्धू, प्रवीन तनेजा, सतिंदर मलिक, साहिल कटलारिया, आशीष शर्मा, भावना शर्मा, गीता महाजन का नाम शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed