{"_id":"697f6e04266be4e287065a7e","slug":"the-budget-includes-steps-taken-to-promote-self-reliance-in-the-man-made-fiber-sector-chandigarh-news-c-74-1-lud1001-114133-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बजट में मैनमेड फाइबर सेक्टर के आत्मनिर्भरता के लिए उठाए गए कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बजट में मैनमेड फाइबर सेक्टर के आत्मनिर्भरता के लिए उठाए गए कदम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए गए बजट में औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है। इस बजट में मैनमेड फाइबर और टेक्सटाइल उद्योग की दिशा में कुछ महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जो आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम साबित हो सकते हैं।
महिला श्रमिकों की संख्या बढ़ेगी: थापर
निटवियर क्लब के चेयरमैन विनोद थापर ने बजट में पेश किए गए प्रस्ताव को सराहते हुए कहा कि कामकाजी महिलाओं के लिए गर्ल्स हाॅस्टल बनाने का कदम टेक्सटाइल उद्योग के लिए विशेष रूप से अहम है। उनके अनुसार, इस प्रावधान से महिला श्रमिकों की संख्या बढ़ेगी, जिनके लिए अभी तक रहन-सहन की समस्या थी। इससे न केवल महिला श्रमिकों की भागीदारी बढ़ेगी, बल्कि उद्योग में श्रमिकों की कमी भी दूर होगी। इसके अतिरिक्त, सरकार का मैगा टेक्सटाइल पार्क, औद्योगिक पार्क और क्लस्टर विकास का प्रस्ताव भी उद्योग को मजबूती देने में मदद करेगा।
आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: जैन
निटवियर अपैरल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान सुदर्शन जैन ने कहा कि बजट में राष्ट्रीय फाइबर मिशन का ऐलान मैनमेड फाइबर सेक्टर के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इस सेक्टर में सरकारी सहयोग की आवश्यकता थी, जिसे अब पूरा किया गया है। हालांकि, उन्होंने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए अतिरिक्त इंसेंटिव की आवश्यकता भी जताई।
बजट सकारात्मक: लाकड़ा
फेडरेशन आफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल ऑर्गेनाइजेशन के टेक्सटाइल डिवीजन के हेड अजीत लाकड़ा ने इस बजट को सकारात्मक बताया। उनके अनुसार, इससे न केवल नया निवेश आएगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इस बजट में वस्त्र क्षेत्र के लिए एक मजबूत और दूरदर्शी रोडमैप प्रस्तुत किया गया है, जिसका उद्देश्य प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना, रोजगार सृजन और सतत विकास को प्रोत्साहित करना है। साथ ही, इस योजना के माध्यम से भारत को वैश्विक वस्त्र उद्योग में नेतृत्व करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
Trending Videos