सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़ में देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा: कार पर चढ़कर युवती ने बीच सड़क मचाया ऐसा हंगामा, पुलिस ने भी पीट लिया सिर

संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 05 May 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
The girl created a ruckus by climbing on the middle road car in chandigarh
चंडीगढ़ में कार पर चढ़कर लेटी युवती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़ के सेक्टर 11/12 की डिवाइडिंग रोड पर बुधवार देर रात एक युवती ने कार पर चढ़कर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने काफी कोशिश के बाद युवती को नीचे उतारा और उसेे सेक्टर-16 अस्पताल में मेडिकल के लिए लेकर गई। अब सेक्टर-11 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या युवती ने नशा किया हुआ था।



मामला रात करीब साढ़े 10 बजे का है। पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती ऑल्टो कार पर चढ़कर हंगामा कर रही है। सेक्टर 11 थाना पुलिस और पीसीआर महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और युवती को नीचे उतरने के लिए समझाया लेकिन वह नीचे नहीं उतर रही थी। वह गाड़ी की छत पर कभी बैठ रही थी, कभी खड़ी हो रही थी तो कभी लेट रही थी। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। लोग भी यह नहीं समझ पा रहे थे कि युवती को हुआ क्या है और वो गाड़ी पर चढ़कर ऐसी हरकत क्यों कर रही है। कार सवार के अनुसार, युवती उसकी कार के सामने आ गई थी। जैसे ही उसने कार रोकी तो वह कार पर चढ़ गई।

Trending Videos
The girl created a ruckus by climbing on the middle road car in chandigarh
चंडीगढ़ में लड़की का हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप है कि युवती ने लोगों को भी कुछ इशारे किए। महिला पुलिस काफी कोशिश के बाद उसे नीचे उतारकर लेकर गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस ऑल्टो कार चालक से पूछताछ कर रही है कि आखिर उसकी कार पर युवती कैसे चढ़ी। पुलिस ने ऑल्टो सवार के बयान भी दर्ज किया। पुलिस युवती को जीएमएसएच-16 भी लेकर गई है। वहां उसका मेडिकल कराया जा रहा है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि वह नशे में थी या नहीं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
The girl created a ruckus by climbing on the middle road car in chandigarh
चंडीगढ़ में हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने बताया कि यह युवती मंगलवार को पीजीआई चौकी में शिकायत देने आई थी। वह उत्तराखंड की रहने वाली है और उसने फार्मेसी की हुई है। यह युवती कुछ दिन पहले पीजीआई के अंदर मेडिकल स्टोर पर नौकरी के लिए आई थी। उसे नौकरी देने से पहले ट्रायल पर रखा गया।
The girl created a ruckus by climbing on the middle road car in chandigarh
चंडीगढ़ में हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह पहले दिन काम पर आई लेकिन अगले दिन समय पर ड्यूटी पर नहीं आई। इसके बाद उसे नौकरी के लिए मना कर दिया। युवती ने मंगलवार को 100 नंबर पर कॉल की। पीजीआई पुलिस उसे चौकी में ले गई। उसने पुलिस को बताया कि उसके साथ मेडिकल स्टोर पर काम करने वाला एक कर्मी रेप करने की कोशिश करता है। इस मामले में भी जांच चल रही है।
 
विज्ञापन
The girl created a ruckus by climbing on the middle road car in chandigarh
चंडीगढ़ में हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौके पर मौजूद बाउंसर जस्सा वीडियो बना रहा था। इस दौरान एक पुलिसकर्मी उसका मोबाइल छीनकर ले गया। बाउंसर 112 नंबर कॉल करता रहा लेकिन कॉल ही नहीं लगी। इसके बाद वह सेक्टर 11 थाने में गया। जहां उसे एसआई राजिंदर सिंह मिले। एसआई ने कहा कि मोबाइल सुबह मिलेगा। जस्सा ने कहा कि एसआई वीडियो डिलीट करने के बाद मोबाइल देने के लिए बोल रहा था। करीब साढ़े 12 बजे तक वह थाने में खड़ा रहा, लेकिन उसे मोबाइल नहीं दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed