फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth helping the elderly overcome digital hesitation; GMCH-32's 'Chandigarh Model' sets an example.

Chandigarh News: बुजुर्गों की डिजिटल झिझक दूर कर रहे युवा, जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बना मिसाल

Wed, 19 Aug 2026 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Youth helping the elderly overcome digital hesitation; GMCH-32's 'Chandigarh Model' sets an example.
चंडीगढ़। अब बुजुर्गों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। जीएमसीएच-32 में विकसित चंडीगढ़ मॉडल में युवा ही बुजुर्गों के डिजिटल मेंटर बनकर उन्हें आभा आईडी, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और ई-संजीवनी जैसी सेवाओं का इस्तेमाल सिखा रहे हैं। इस मॉडल को उत्तर भारत में विस्तार देने पर मंगलवार को आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला में मंथन हुआ।
विज्ञापन


जीएमसीएच-32 के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने आईसीएमआर के सहयोग से यह अंतर-पीढ़ी पहल शुरू की है। विभागाध्यक्ष डॉ. सोनिया पुरी के नेतृत्व में चल रहे मॉडल का उद्देश्य तकनीक सिखाने के साथ बुजुर्गों का डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति आत्मविश्वास बढ़ाना है। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने मॉडल के विस्तार, स्थायित्व और क्रियान्वयन पर चर्चा की।
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी-शिक्षक, एनजीओ, रोटरी क्लब, सेवानिवृत्त बैंकर्स और सामुदायिक प्रतिनिधि भी शामिल हुए। साइबर क्राइम शाखा ने बुजुर्गों को फिशिंग, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम में डिजिटल लिटरेसी वेबसाइट, प्रोजेक्ट फिल्म और टूलकिट का अनावरण भी किया गया। विशेषज्ञों ने इसे स्वस्थ वृद्धावस्था और डिजिटल समावेशन के लिए दोहराए जा सकने वाले सामुदायिक मॉडल के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed