फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Petrol langar in Chandigarh Traffic jam

चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर: ऐसी भीड़ उमड़ी सड़कें हो गईं जाम, बुलानी पड़ी पुलिस; खूब हुआ हंगामा

Tue, 18 Aug 2026 11:18 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 18 Aug 2026 11:18 PM IST
सार

कूपन लेने की होड़ में लेजर वैली से मध्यमार्ग की ओर जाने वाली सड़क पर भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क पूरी तरह जाम हो गई।

विज्ञापन
Petrol langar in Chandigarh Traffic jam
पेट्रोल लंगर के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

फ्री पेट्रोल लेने की चाहत में मंगलवार को शहर की सड़कों पर ऐसा जाम लगा कि लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर शाम पांच बजे लगाया जाना था, लेकिन लोग साढ़े तीन बजे से ही सेक्टर-10 पहुंचने शुरू हो गए। देखते ही देखते पेट्रोल पंप के बाहर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात व्यवस्था चरमरा गई। हालात बिगड़ते देख पेट्रोल पंप संचालक को पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचते ही कुछ देर के लिए भीड़ तितर-बितर हुई, लेकिन पुलिस के हटते ही लोग दोबारा जुटने लगे। इसी बीच पेट्रोल के लंगर का आयोजन करने वाले राकेश त्रेहन के सहयोगियों ने लोगों को बताया कि पेट्रोल के कूपन लेजर वैली में बांटे जाएंगे। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों के साथ सेक्टर-10 से लेजर वैली की ओर चल पड़े।
विज्ञापन


कूपन के लिए सड़क से लेजर वैली तक कतार
कूपन लेने की होड़ में लेजर वैली से मध्यमार्ग की ओर जाने वाली सड़क पर भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क पूरी तरह जाम हो गई। कई लोगों ने अपने वाहन पार्किंग में खड़े किए और कूपन लेने के लिए लेजर वैली के भीतर पहुंच गए। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। राकेश त्रेहन के सहयोगियों ने वहां मौजूद महिला चालकों के वाहनों की चाबियां देखकर टोकन देने शुरू किए। करीब 200 लोगों की भीड़ में महज 50 कूपन ही बांटे जा सके थे कि बारिश और तेज हो गई। इसके बावजूद कूपन लेने पहुंचे लोग अपनी जगह से नहीं हटे और बारिश में भी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूपन नहीं मिले तो हुई बहस
जिन लोगों को कूपन नहीं मिल सके, वे काफी देर तक मौके पर भटकते रहे। बारिश के बीच अपनी बारी का इंतजार कर रहे लोगों की बाद में राकेश त्रेहन के सहयोगियों से बहस हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को दोबारा बुलाना पड़ा। लंगर के कारण सेक्टर-10 से लेजर वैली तक घंटों यातायात प्रभावित रहा।

राकेश त्रेहन ने मांगी माफी, बोले- आईफोन का लंगर भी लगाएंगे
अमृतसर के व्यापारी राकेश त्रेहन ने वीडियो जारी कर बारिश के कारण लोगों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि अब पेट्रोल का लंगर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को भी लगाया जाएगा। इसका समय वही रहेगा। उन्होंने मंगलवार को कूपन पाने वालों से उसे संभालकर रखने की अपील की। साथ ही कहा कि आगे आईफोन का लंगर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed