{"_id":"6a84bcecf3ca6b88c60fad2a","slug":"security-arrangements-at-pu-questioned-multiple-youths-gaining-entry-on-a-single-id-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1099810-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, एक आईडी पर कई युवाओं को मिल रही एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, एक आईडी पर कई युवाओं को मिल रही एंट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़।पीयू में छात्र चुनावों से पहले सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। कैंपस में प्रवेश करने वाली कुछ गाड़ियों में सवार कई युवाओं में केवल एक युवक का आईडी कार्ड चेक करने के बाद बाकी युवाओं को भी प्रवेश मिल रहा है। इसी लापरवाही के कारण रविवार को जियोलॉजी कैंटीन के पास पीयूडीएफ से जुड़े सदस्य हर्ष सैनी को गन दिखाकर धमकाने की घटना के बाद सोमवार को कैंपस में जमकर हंगामा हुआ था। सुरक्षा व्यवस्था से नाराज विद्यार्थियों ने गेट नंबर दो के ताले तोड़कर उसे बंद कर दिया था। करीब तीन घंटे तक गेट से आवाजाही प्रभावित रही। हालांकि मामले में यूनिवर्सिटी ने शिकायत तो दी है लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई है।
इसके मद्देनजर मंगलवार को कैंपस में प्रवेश करने वाली गाड़ियों की डिक्की तक की तलाशी ली गई। वाहनों से डंडे, बेसबॉल बैट और दराती जैसी नुकीली वस्तुएं मिलने से सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।छात्र चुनावों के दौरान कैंपस में बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ने की आशंका रहती है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति की पहचान जांचने के बजाय एक व्यक्ति का आईडी देखकर साथ बैठे अन्य युवाओं को प्रवेश देना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक है। सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि नियमित और सख्त चेकिंग न हो तो हथियार या किसी तरह की आपत्तिजनक वस्तु लेकर कितने लोग कैंपस में दाखिल हो सकते हैं। जिस स्थान पर हर्ष सैनी को गन दिखाकर धमकाने की बात सामने आई, वहां सीसीटीवी कैमरा भी नहीं था।
-संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कवरेज की कमी
कैंपस में किसी घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज जांच के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य होता है। ऐसे में यदि घटना वाले स्थान पर कैमरा ही मौजूद न हो तो आरोपियों की पहचान और घटना की जांच में मुश्किल आ सकती है। चुनावों से पहले इन स्थानों की पहचान कर वहां पर्याप्त निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
पहले भी हो चुकी हैं गंभीर घटनाएं
पीयू में सुरक्षा को लेकर सवाल पहले भी उठते रहे हैं। पिछले साल हरियाणवी सिंगर के कॉन्सर्ट के दौरान छात्र आदित्य ठाकुर की हत्या की कर दी गई थी। इसके बाद 17 मार्च 2026 को शाम करीब 5:50 बजे बॉटनी विभाग की पार्किंग में फैकल्टी गेट के पास सोपू छात्र संगठन से जुड़े नेता जश्नदीप सिंह जवंधा पर स्कूटी सवार दो युवकों ने दो राउंड फायरिंग की थी। जश्नदीप इस हमले में बाल-बाल बच गए थे। 28 जुलाई 2026 को पीयू में करंट लगने से एक स्कॉलर की मौत की घटना ने भी परिसर में सुरक्षा और जवाबदेही को लेकर चिंता बढ़ाई थी।
-चुनावों से पहले प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती
पूर्व वाइस प्रेजिडेंट अर्चित गर्ग, संदीप, आर्यन ने कहा कि छात्र चुनावों के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ सकती है। ऐसे में प्रशासन के सामने चुनौती है कि कैंपस में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान की जांच हो, प्रवेश का उचित रिकॉर्ड रखा जाए और संदिग्ध वस्तुओं को अंदर पहुंचने से रोका जाए।
कोट....
हर्ष सैनी के मामले को लेकर सेक्टर 14 चौंकी इंचार्ज को शिकायत दे दी गई है। पीयू में सर्वे किया जा रहा है जिन जगहों पर सीसीटीवी कैमरा नहीं हैं। उनकी जांच कर कैमरा लगवाए जाएंगे। तीनों गेटों पर चेकिंग को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।- विक्रम सिंह, चीफ सिक्योरिटी अफसर पीयू