सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   13 trains passing through Chhattisgarh cancelled for 3 days; read the news before travelling

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें 3 दिन तक रद्द,सफर करने से पहले पढ़ ले खबर

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 05 Mar 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ से गोंदिया होते हुए नागपुर की दिशा में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

13 trains passing through Chhattisgarh cancelled for 3 days; read the news before travelling
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ से गोंदिया होते हुए नागपुर की दिशा में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने तकनीकी कार्यों के चलते इस रूट पर चलने वाली कई मेमू ट्रेनों के संचालन को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है।
Trending Videos


रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार नागपुर मंडल में एक समपार फाटक पर गर्डर डी-लांचिंग का कार्य किया जाना है। इस महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग कार्य के कारण सुरक्षा की दृष्टि से 6 मार्च से 8 मार्च तक गोंदिया–नागपुर सेक्शन में चलने वाली कुल 13 मेमू ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य रेल लाइन के रखरखाव और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन फिर से सामान्य कर दिया जाएगा। इस अवधि में यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ प्रणाली के माध्यम से ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।

ये ट्रेनें रहेगी रद्द
  • 6 और 7 मार्च को गाड़ी संख्या 68721 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू रद्द रहेगी।
  • 06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।
  • 07 एवं 08 मार्च को गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया– रायपुर मेमू रद्द रहेगी।
  • 06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग–गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।
  • 06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68742 गोंदिया–दुर्ग मेमू रद्द रहेगी।
  • 06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68743 गोंदिया– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू रद्द रहेगी।
  • 06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।
  • 06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।
  • 06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू रद्द रहेगी।
  • 06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू रद्द रहेगी।
  • 06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ मेमू रद्द रहेगी।
  • 06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट– नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू रद्द रहेगी।
  • 06 एवं 07 मार्च को गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट मेमू रद्द रहेगी।

ये ट्रेनें नियंत्रित किया जाएगा 
  • 06 मार्च को गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस दुर्ग – बोरतलाव के बीच नियंत्रित किया जाएगा।
  • 06 मार्च को गाड़ी संख्या 18239 कोरबा–इतवारी एक्सप्रेस दुर्ग – बोरतलाव के बीच नियंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed