{"_id":"67d1a99558515130630433bf","slug":"19-automatic-ticket-vending-machines-available-at-11-stations-of-raipur-railway-division-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: जनरल वालों को लाइन में लगने की नहीं जरूरत, एटीवीएम से ले सकेंगे टिकट; इन स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: जनरल वालों को लाइन में लगने की नहीं जरूरत, एटीवीएम से ले सकेंगे टिकट; इन स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 12 Mar 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
सार
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एटीवीएम के साथ यूटीएस ऑन मोबाइल एप को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इस एप के माध्यम से यात्री अपने स्मार्टफोन से घर बैठे ही टिकट बुक कर सकते हैं।
स्टेशन पर खड़े यात्री
विज्ञापन
विस्तार
भाटापारा समेत रायपुर रेल मंडल के 11 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए 19 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) स्थापित की गई हैं। इन मशीनों के माध्यम से यात्री अब बिना कतार में लगे जनरल (अनारक्षित) टिकट प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे प्रशासन द्वारा डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह सुविधा शुरू की गई है, जिससे यात्रियों को चिल्हर (खुले पैसे) की समस्या और टिकट काउंटर पर भीड़ से राहत मिलेगी।
Trending Videos
डिजिटल और कैशलेस टिकटिंग को मिलेगा बढ़ावा
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एटीवीएम के साथ यूटीएस ऑन मोबाइल एप को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इस एप के माध्यम से यात्री अपने स्मार्टफोन से घर बैठे ही टिकट बुक कर सकते हैं। टिकट की राशि का भुगतान क्यूआर कोड और आर-वॉलेट के जरिए किया जा सकता है। खास बात यह है कि आर-वॉलेट से भुगतान करने पर यात्रियों को तीन प्रतिशत का अतिरिक्त बोनस भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर मंडल के इन स्टेशनों पर उपलब्ध हैं एटीवीएम
रायपुर रेल मंडल के 11 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर कुल 19 एटीवीएम मशीनें स्थापित की गई हैं, जिनका वितरण इस प्रकार है।
रायपुर- 6
दुर्ग-2
भिलाई पावर हाउस-2
भाटापारा-2
तिल्दा नेवरा-1
हथबंद- 1
बिल्हा- 1
दाधापारा- 1
भिलाई- 1
कुम्हारी- 1
दल्लीराजहरा- 1
एटीवीएम और यूटीएस ऑन मोबाइल एप के फायदे
1. कतार में लगने की जरूरत नहीं- यात्री जल्दी और आसानी से टिकट ले सकते हैं।
2. डिजिटल भुगतान की सुविधा- क्यूआर कोड और आर-वालेट से आसान भुगतान।
3. कैश की झंझट खत्म- खुले पैसे नहीं होने पर भी टिकट आसानी से मिल सकता है।
4. समय की बचत- टिकट काउंटर पर लंबी कतार में खड़े रहने की जरूरत नहीं।
5. पारदर्शिता- डिजिटल भुगतान से अनियमितताओं की संभावना कम।
यात्रियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था
यात्रियों को एटीवीएम और यूटीएस ऑन मोबाइल एप की जानकारी देने के लिए मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के मार्गदर्शन में रेलवे के कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों की टीम को तैनात किया गया है। साथ ही, स्टेशनों पर हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई हैं, जहां टिकट बुकिंग और चेकिंग स्टाफ यात्रियों को इन सेवाओं के उपयोग की प्रक्रिया समझा रहे हैं।
मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने यात्रियों से अपील की कि वे एटीवीएम और यूटीएस ऑन मोबाइल एप का अधिक से अधिक उपयोग करें। इससे न केवल यात्रियों को सहूलियत होगी, बल्कि रेलवे की टिकटिंग प्रक्रिया भी तेज और सुगम बनेगी।