सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   67 Naxalites surrendered in Bastar division, reward of 2 crore 54 lakh was announced, know here

लाल आतंक को सबसे बड़ा झटका: बस्तर संभाग में 67 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 करोड़ 54 लाख का घोषित था इनाम

अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/जगदलपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 24 Jul 2025 05:49 PM IST
विज्ञापन
सार

CG Naxalites Surrender News: छत्तीसगढ़ में 'लाल आंतक' को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। बस्तर संभाग में 67 नक्सलियों ने आज 24 जुलाई को हरेली तिहार पर सरेंडर किया है।

67 Naxalites surrendered in Bastar division, reward of 2 crore 54 lakh was announced, know here
प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते बस्तर संभाग के आईजी पी सुंदरराज - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

CG Naxalites Surrender News: छत्तीसगढ़ में 'लाल आतंक' को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। बस्तर संभाग में 67 नक्सलियों ने आज 24 जुलाई को हरेली तिहार पर सरेंडर किया है। इनमें कांकेर जिले में 13, नारायणपुर जिले में 8, सुकमा में 5, दंतेवाड़ा में 16 और बीजापुर में  25 नक्सलियों ने आज पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। 
Trending Videos




छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में आठ नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया। इन नक्सलियों पर 33 लाख रुपये के इनाम घोषित थे। इन आठ नक्सलियों में चार महिला नक्सली भी शामिल हैं। दंतेवाड़ा एसपी रॉबिंसन गुरिया ने मामले की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सलियों के प्लाटून 16 के कमांडर कमलेश और डॉक्टर टीम के सदस्य सुखलाल ने भी आत्मसमर्पण किया। दोनों अबूझमाड़ क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय थे। कई बड़ी नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया था। सरेंडर करने वालों में चार महिला नक्सली भी शामिल हैं।

दंतेवाड़ा  16 नक्सलियों ने ने छोड़ा लाल आतंक का साथ
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिले में गुरुवार की सुबह 16 नक्सलियों ने लाल आतंक का साथ छोड़ते हुए मुख्यधारा में शामिल हुए। इन समर्पण करने वालों में एक नक्सल दंपति भी शामिल हैं। वहीं पांच नक्सलियों के ऊपर 17 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 5 इनामी नक्सली सहित 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर करते हुये लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत  24 जुलाई को लोकतंत्र के ऊपर विश्वास जाहिर करते हुए समाज की मुख्यधारा में लौट आये। पुलिस अधीक्षक कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया।




इनमें कई कैडर वर्षों से नक्सली संगठन में सक्रिय थे और अब संगठन की जनविरोधी, हिंसक और दिशाहीन विचारधारा से मोह भंग के कारण उन्होंने समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का निर्णय लिया है। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 254 इनामी नक्सली सहित कुल 1 हजार 20 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिसमें जिला दन्तेवाड़ा के साथ-साथ सीमावर्ती जिलों सुकमा, बीजापुर एवं नारायणपुर के 824 पुरुष नक्सली और 196 महिला माओवादी शामिल हैं। 

सुकमा में पांच नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
सुकमा जिले में सक्रिय पांच नक्सलियों ने भी गुरुवार को आला अधिकारियों के सामने आत्म समर्पण किया है, ये सभी  नक्सली जिले के जगरगुंडा और चिंतलनार इलाके में सक्रिय रहे हैं।  पूना मारगेम और पुनर्वास नीति 0से प्रभावित होकर आत्म समर्पण किया, सभी को प्रोत्साहन राशि दी गई और पुनर्वास नीति का लाभ दिया जायेगा। 



बीजापुर में 25 नक्सलियों ने किया सरेंडर 
बीजापुर में नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। यहां 25 लाख के इनामी एसजेडसीएम समेत कुल 25 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में डीवीसीएम, एसीएम, एलओएस सदस्य, जनताना सरकार के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित कई शीर्ष कैडर शामिल हैं। 1 करोड़ 15 लाख के इनामी नक्सलियों का समर्पण शासन की पुनर्वास नीति, सुरक्षा कैम्पों की स्थापना और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव का नतीजा है। अब नक्सली में संगठन से मोहभंग और आम जीवन जीने की ललक दिख रही है। 




कांकेर में 13 नक्सलियों ने किया समर्पण
कांकेर जिले में 62 लाख के इनामी 13 नक्सलियों ने माओवाद का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो गये हैं। 



फैक्ट फाइल
  1. बीजापुर 25 लाख के इनामी 25 नक्सलियों ने किया सरेंडर, इनमें एसजेडसीएम शामिल हैं। 
  2. दंतेवाड़ा 17 लाख रुपए के 16 नक्सलियों का समर्पण किया है। 
  3. सुकमा में पांच नक्सलियों का समर्पण
  4. कांकेर में  62 लाख के इनामी सहित 13 नक्सलियों का सरेंडर, जिसमें 5 महिला नक्सली भी शामिल हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कंपनी कमांडर मंगलू उर्फ रूपेश कोमरा और उत्तर बस्तर डिविजन का कमांडर इन चीफ मैनू नेगी भी शामिल है। 
  5. नारायणपुर में 33 लाख रुपए के इनामी 8 नक्सलियों का समर्पण, इनमें डाक्टर टीम के सदस्य शामिल हैं।
  6. इस तरह बस्तर संभाग में 67 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।
  7. इन  67 नक्सलियों पर 2 करोड़ 54 लाख रुपये का इनाम घोषित था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed