सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   8.48 lakh irregularities in paddy procurement in Bhatapara

भाटापारा: धान उपार्जन में 8.48 लाख की गड़बड़ी, तीन के खिलाफ एफआईआर, केंद्र प्रभारी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 28 Apr 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार

भाटापारा के जारा उपार्जन केंद्र में 8.48 लाख रुपये की धान गड़बड़ी पकड़ी गई, जिसमें 368.78 क्विंटल धान की कमी मिली। मुख्य आरोपी परदेशी राम साहू को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अन्य केंद्रों की जांच जारी है।

8.48 lakh irregularities in paddy procurement in Bhatapara
केंद्र प्रभारी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भाटापारा जिला प्रशासन ने समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन में गड़बड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पलारी तहसील के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति जारा उपार्जन केंद्र में 368.78 क्विंटल धान (लगभग 8.48 लाख रुपये) की कमी पाए जाने पर केंद्र प्रभारी परदेशी राम साहू, समिति प्रभारी पंच राम ध्रुव और कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक साहू के खिलाफ थाना पलारी में एफआईआर दर्ज की गई है।

Trending Videos


जांच में सामने आई वित्तीय अनियमितता
सहकारिता विभाग के संयुक्त जांच दल ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान जारा केंद्र की जांच की। जांच में पाया गया कि केंद्र में 54,905.60 क्विंटल धान उपार्जित हुआ, लेकिन केवल 54,536.82 क्विंटल का परिदान हुआ। 368.78 क्विंटल धान की कमी, जिसकी कीमत 8,48,194 रुपये है, ने शासन और समिति को आर्थिक नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी परदेशी राम साहू गिरफ्तार
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर की कोदवा शाखा के प्रबंधक संजय कुमार वर्मा की शिकायत पर 27 अप्रैल 2025 को थाना पलारी में मामला दर्ज हुआ। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी परदेशी राम साहू (55 वर्ष, ग्राम रेंगाडीह, थाना सुहेला) को 28 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में साहू ने अपराध कबूल किया। उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

अन्य केंद्रों पर भी जांच तेज
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अन्य उपार्जन केंद्रों की जांच जारी है और अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई होगी। थाना पलारी पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, जिसमें अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed