{"_id":"69ad14600a4139663607c3e6","slug":"a-speeding-car-collided-with-a-truck-on-vip-road-the-police-chased-and-caught-the-truck-driver-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा ट्रक चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा ट्रक चालक
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार लग्जरी कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा वीआईपी रोड से तेलीबांधा शेर चौक के पास हुआ।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार लग्जरी कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा वीआईपी रोड से तेलीबांधा शेर चौक के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक लग्जरी अल्काज़ार कार को अजय शंकर पांडे उर्फ अज्जू पांडे चला रहा था। बताया जा रहा है कि कार वीआईपी रोड की ओर से तेलीबांधा की दिशा में जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से आगे बढ़ने लगा। उसी समय इलाके में पुलिस की पेट्रोलिंग टीम गश्त कर रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने ट्रक का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे रोक लिया। इसके बाद चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। इस कार्रवाई में पेट्रोलिंग टीम में तैनात प्रधान आरक्षक तरुण यादव, आरक्षक संजय चंद्रवंशी और वाहन चालक मन्नू ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस की तत्परता से ट्रक को पकड़ लिया गया।
नशे में गाड़ी चलाने की आशंका
स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय कार चालक कथित तौर पर नशे की हालत में था। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
Trending Videos