{"_id":"6a7594c1718d30b0f701843e","slug":"a-dispute-broke-out-between-a-husband-and-wife-over-the-husbands-character-the-wife-murdered-the-husband-the-accused-wife-is-now-in-police-custody-ambikapur-news-c-1-1-noi1560-4585356-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक निकला सही!: विधवा पड़ोसन के घर छिपा मिला पति, भड़की पत्नी ने दिया धक्का; पत्थर से टकराने के बाद हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक निकला सही!: विधवा पड़ोसन के घर छिपा मिला पति, भड़की पत्नी ने दिया धक्का; पत्थर से टकराने के बाद हुई मौत
Fri, 07 Aug 2026 02:43 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया
अमर उजाला नेटवर्क, कोरिया
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:43 PM IST
सार
पति-पत्नी के बीच चरित्र पर शक को लेकर हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। झगड़े के दौरान पति के सड़क किनारे पत्थर से टकराकर घायल होने के बाद मौत हो गई। आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस मौत की वास्तविक वजह की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना स्थल की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरिया में पति के चरित्र पर शक को लेकर पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार झूमाझटकी के दौरान धक्का लगने से पति पत्थर से टकराकर घायल हुआ था। घटना के बाद पत्नी को हिरासत में लिया गया है और मौत की असल वजह जानने फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।
कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलवन डांड के पिपरपारा में पति-पत्नी के बीच चरित्र को लेकर चल रहा विवाद दर्दनाक घटना में बदल गया। पुलिस के अनुसार, पति के दूसरी महिला से संबंध होने के संदेह में पत्नी ने उसके साथ विवाद किया। इसी दौरान धक्का लगने से पति सड़क किनारे पड़े पत्थर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मृतक जयवीर की पत्नी बबली को अपने पति के पड़ोस में रहने वाली एक विधवा महिला से कथित संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। छह अगस्त को दोपहर बबली राशन दुकान से राशन लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान उसे संदेह हुआ कि उसका पति जयवीर उसी विधवा महिला के घर में मौजूद है। शक के आधार पर वह महिला के घर पहुंची और अंदर तलाश करने लगी। बताया जा रहा है कि वहां जयवीर छिपा हुआ मिला।
विज्ञापन
रास्ते में बढ़ा विवाद, धक्का लगने से घायल हुआ पति
जयवीर को वहां देखने के बाद बबली गुस्से में आ गई। दोनों के बीच कहासुनी और झूमाझटकी हुई। इसके बाद दोनों घर की ओर जाने लगे, लेकिन रास्ते में भी विवाद जारी रहा। इसी दौरान बबली ने जयवीर को धक्का दे दिया। धक्का लगने से जयवीर सड़क किनारे पड़े पत्थर पर मुंह के बल जा गिरा और बेहोश हो गया। इसके बाद बबली ने आसपास के लोगों की मदद से घायल जयवीर को घर पहुंचाया।
घर पहुंचने के बाद हुई मौत
घायल जयवीर को घर लाने के कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर चरचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बबली को हिरासत में लेकर पूछताछ की है तथा प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा सवाल जयवीर की मौत की वास्तविक वजह को लेकर है। क्या पत्थर से लगी चोट के कारण उसकी मौत हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था, इसका स्पष्ट खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। मामले में फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है।
फिलहाल पुलिस घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत की परिस्थितियों और घटना में आरोपी पत्नी की भूमिका को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।