{"_id":"68d2acc49ed5ba99f6083555","slug":"a-lover-who-went-to-meet-his-married-girlfriend-in-surguja-was-caught-red-handed-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी: पकड़े गए रंगे हाथ, उतारा इश्क का बुखार, पंचायत ने सुनाया ये फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी: पकड़े गए रंगे हाथ, उतारा इश्क का बुखार, पंचायत ने सुनाया ये फरमान
अमर उजाला नेटवर्क, अम्बिकापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 23 Sep 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
सार
कहते हैं प्यार अंधा होता है और किसी भी उम्र में परवान चढ़ सकता है,ऐसा ही मामला सरगुजा जिला के लखनपुर क्षेत्र में देखने को मिला है, जहां आधी रात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा शादीशुदा प्रेमी को घरवालों ने रंगे हाथों पकड़ लिया।
शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कहते हैं प्यार अंधा होता है और किसी भी उम्र में परवान चढ़ सकता है,ऐसा ही मामला सरगुजा जिला के लखनपुर क्षेत्र में देखने को मिला है, जहां आधी रात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा शादीशुदा प्रेमी को घरवालों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद दोनों को घरवालों ने हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई किया। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद गांव में पंचायत बैठाई गई और शादीशुदा प्रेमी के हवाले शादीशुदा प्रेमिका को कर दिया गया।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिला के तेलाई कछार का रहने वाला एक युवक जो शादीशुदा है,वह अपनी प्रेमिका जिसका विवाह लखनपुर थाना क्षेत्र के पुहपुटरा ग्राम में हुआ था, उससे मिलने आधी रात को पहुंच गया। इसी दौरान दोनों को घरवालों ने पकड़ लिया और जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
घरवालों और आसपास के लोगों ने पंचायत बुलाकर इसका निर्णय करने का फैसला लिया। पंचायत में युवती को प्रेमी के साथ भेज दिया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी,लेकिन दोनों पक्षों की ओर से किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं करने पर कोई भी कारवाई नहीं किया गया।