सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Congress Committee launched public relations campaign regarding rising prices of petroleum in Ambikapur

अंबिकापुर में महंगाई पर विरोध: कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, व्यापारियों ने कहा- घट रही खरीदारी

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Mon, 18 May 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
सार

अंबिकापुर में महंगाई और पेट्रोलियम कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने जनसंपर्क अभियान चलाया। नेताओं ने व्यापारियों और उपभोक्ताओं से संवाद कर आर्थिक नीतियों पर चर्चा की। लोगों ने बढ़ती महंगाई से कारोबार और जीवन प्रभावित होने की बात कही।
 

Congress Committee launched public relations campaign regarding rising prices of petroleum in Ambikapur
दुकानदारों से संवाद करते जिला कांग्रेस के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अंबिकापुर में पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों और लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने सोमवार को शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया। प्रदेश कांग्रेस के चार दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत आयोजित इस अभियान में कांग्रेस नेताओं ने व्यापारियों और उपभोक्ताओं से संवाद कर केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर चर्चा की।



जिला कांग्रेस अध्यक्ष की अस्वस्थता के चलते अभियान का संचालन नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद के मार्गदर्शन में किया गया। किसान कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सोनी के नेतृत्व में गठित दो दलों ने शहर के विभिन्न बाजारों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किराना, मिठाई और अन्य दुकानों में व्यापारियों ने कांग्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि महंगाई बढ़ने से ग्राहकों की खरीद क्षमता प्रभावित हुई है। लोगों ने जरूरत के सामान तक ही खरीदारी सीमित कर दी है, जिससे छोटे कारोबारियों का व्यापार मंदा पड़ा है। उपभोक्ताओं ने भी आय की तुलना में खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव बढ़ने की बात कही।
विज्ञापन
Trending Videos


वहीं महिला कांग्रेस की टीम ने सदर रोड स्थित सराफा बाजार पहुंचकर व्यवसायियों से चर्चा की। सराफा व्यापारियों ने सोने पर टैक्स वृद्धि और प्रधानमंत्री की हालिया अपील को व्यापार के लिए नुकसानदायक बताया। उनका कहना था कि ग्राहकों की संख्या में कमी आने से कारोबार प्रभावित हुआ है और कई दुकानों में कारीगरों की छंटनी की नौबत आ गई है।

नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता और व्यापारी वर्ग दोनों परेशान हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई और बढ़ते टैक्स से लोगों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि चार दिवसीय आंदोलन के दौरान जनता से मिले सुझावों और आर्थिक नीतियों के विरोध को सोशल मीडिया के माध्यम से भी व्यापक रूप से उठाया जाएगा। अभियान में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed