{"_id":"6a0b095d8327b659100e9d68","slug":"action-taken-against-gang-selling-bank-accounts-for-online-fraud-another-accused-arrested-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4295919-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरगुजा में म्यूल अकाउंट का खुलासा: 1.80 करोड़ के ट्रांजेक्शन का मामला, ऑनलाइन ठगी में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरगुजा में म्यूल अकाउंट का खुलासा: 1.80 करोड़ के ट्रांजेक्शन का मामला, ऑनलाइन ठगी में आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Mon, 18 May 2026 06:48 PM IST
Link Copied
सरगुजा पुलिस ने ऑनलाइन ठगी और सट्टे के नेटवर्क में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल अकाउंट के खिलाफ अभियान तेज करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। करोड़ों रुपये के संदिग्ध बैंक ट्रांजेक्शन से जुड़े इस मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
गांधीनगर थाना क्षेत्र के नवापारा निवासी वैभव सूर्यवंशी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। शिकायत में बताया गया कि सुमित सिंह और अनुज सिंह ने मकान निर्माण में लेनदेन का बहाना बनाकर उसके नाम से आईडीबीआई बैंक में दो खाते खुलवाए थे। बाद में दोनों आरोपियों ने खातों से जुड़े एटीएम कार्ड, चेकबुक और पासबुक अपने कब्जे में ले लिए।
कुछ दिनों बाद वैभव को पता चला कि उसके खातों से करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये का भारी ट्रांजेक्शन हुआ है। संदेह होने पर उसने बैंक पहुंचकर खाते बंद करवाए और मामले की शिकायत गांधीनगर थाने में की।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अनुज सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह लोगों से बैंक खाते हासिल कर उन्हें ऑनलाइन फ्रॉड और सट्टे के पैसों के लेनदेन में इस्तेमाल करता था। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बीते 10 दिनों में म्यूल अकाउंट से जुड़े चार अलग-अलग मामलों में 20 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। सरगुजा पुलिस ने युवाओं से बैंक खाते, सिम कार्ड या दस्तावेज किसी अन्य व्यक्ति को उपलब्ध नहीं कराने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।