{"_id":"6a0ab7c4ae3921259700b065","slug":"video-five-accused-named-in-alleged-deadly-attack-on-congress-workers-case-registered-against-300-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पांच आरोपी नामजद, 300 के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पांच आरोपी नामजद, 300 के खिलाफ मामला दर्ज
तलवंडी भाई में नामांकन पत्र भरने को लेकर कांग्रेसी नेता आशु बांगड़ व उनके समर्थकों पर आरोपियों ने जानलेवा हमला किया था। थाना तलवंडी भाई पुलिस ने बांगड़ के बयान पर पांच आरोपियों को नामजद कर तीन सौ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
फिरोजपुर देहाती व तलवंडी भाई से कांग्रेस के हलका इंचार्ज अमरदीप सिंह उर्फ आसू बांगड़ ने थाना तलवंडी भाई पुलिस को दिए बयान में कहा कि मार्केट कमेटी तलवंडी भाई में नगर पंचायत मुदकी के नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे थे। वहां पर कांग्रेस के भी कार्यकर्ता मौजूद थे। बांगड़ ने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र भरने के लिए वहां पर गए। कमेटी के गेट के बाहर आरोपी लक्खा सिंह, गुरभेज सिंह, अमरीक सिंह, मैनी, राजविंदर सिंह व 300 अज्ञात लोग असलहा और कृपाणें लेकर वहां पर खड़े थे। यह सभी लोग गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों के समर्थक है। मुदकी नगर पंचायत चुनाव में अपने उम्मीदवार कांग्रेसियों के खिलाफ चुनाव मैदान में खड़े कर रहे थे। आरोपी लक्खा ने उसे ललकार मारा और जाति सूचक शब्द बोले और साथ में कहा कि आज इन्हें जिंदा नहीं जाने दिया जाएगा। उक्त सभी आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस हमले में मुदकी के वार्ड नंबर 8 की प्रत्याशी कुलदीप कौर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे जीरा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इसी दौरान उनके कई कार्यकर्ता भी जख्मी हुए हैं। जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बांगड़ ने कहा कि उनके प्रत्याशियों के नामांकन पत्र भी छीन कर आरोपी भाग गए थे और उनके प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी लक्खा सिंह, गुरभेज सिंह, अमरीक सिंह, मैनी, राजविंदर सिंह व 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि इस वारदात को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने तलवंडी भाई चौंक पर देर रात तक धरना दिया था। धरने में पूर्व विधायक परविंदर सिंह पिंकी, सांसद शेर सिंह घुबाया , पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा व अन्य सीनियर कांग्रेसी नेता भी वहां पर पहुंचे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।