{"_id":"6a0b01eb5abcb150b60c8b66","slug":"two-youths-killed-in-hit-and-run-accident-villagers-block-nh-by-placing-bodies-on-road-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4295726-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ambikapur News: हिट एंड रन हादसे में दो युवकों की मौत, शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने एनएच पर किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur News: हिट एंड रन हादसे में दो युवकों की मौत, शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने एनएच पर किया जाम
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Mon, 18 May 2026 06:43 PM IST
Link Copied
सरगुजा जिले के अंबिकापुर में अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 पर रविवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सोमवार दोपहर मणिपुर थाना क्षेत्र के सांडबार के पास शव सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर विरोध जताया और आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी के साथ मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। जाम के चलते हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात घंटों प्रभावित रहा।
जानकारी के मुताबिक सांडबार बैरियर निवासी कमरान (20) पिता मोहम्मद नसीम स्थानीय टायर दुकान में काम करता था। रविवार शाम सुंदरपुर निवासी अनिल कुमार गढ़वाल पिता अमर साय अपनी कार में हवा भरवाने दुकान पहुंचे थे। इसी दौरान लखनपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को तत्काल उपचार के लिए अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। बाद में कमरान को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अनिल कुमार गढ़वाल की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। देर रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी लोगों ने हंगामा करते हुए आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। सोमवार दोपहर बड़ी संख्या में ग्रामीण सांडबार पहुंचे और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी वाहन की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।