{"_id":"6a0ab4feb8b9d13d7c04b216","slug":"video-medical-stores-across-the-district-will-remain-closed-on-may-20-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: 20 मई को जिलेभर के मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: 20 मई को जिलेभर के मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बंद के समर्थन में जिला जींद के मेडिकल स्टोर संचालकों ने एसडीएम सत्यवान मान को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। मेडिकल स्टोर संचालकों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला प्रधान अरविंद जैन और पदाधिकारियों ने बताया कि 20 मई को जिलेभर के मेडिकल स्टोर बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से बढ़ रही ई-फार्मेसी गतिविधियों और बड़ी कंपनियों की प्रीडेटरी प्राइसिंग से छोटे एवं मध्यम स्तर के मेडिकल स्टोर संचालकों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। इससे हजारों परिवारों की आजीविका पर संकट मंडरा रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि ऑनलाइन माध्यम से दवाइयों की बिक्री के कारण बिना वैध पर्चे के दवाइयां आसानी से उपलब्ध हो रही हैं, जो आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। इसके अलावा एंटीबायोटिक दवाओं के गलत इस्तेमाल, नकली दवाइयों के प्रसार, मरीज और फार्मासिस्ट के बीच सीधे संवाद की कमी तथा दवाओं के गलत भंडारण जैसी समस्याएं भी बढ़ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।