{"_id":"6a0b15aa63c6aaf31c0028ab","slug":"760-mobile-phones-and-95-kg-silver-anklets-recovered-from-car-five-from-west-bengal-arrested-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4296324-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबिकापुर में बड़ी कार्रवाई: ओमनी कार से 760 मोबाइल और 95 किलो चांदी की पायल जब्त, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबिकापुर में बड़ी कार्रवाई: ओमनी कार से 760 मोबाइल और 95 किलो चांदी की पायल जब्त, पांच गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर, सरगुजा Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Mon, 18 May 2026 07:14 PM IST
Link Copied
सरगुजा जिले के अंबिकापुर गांधीनगर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ओमनी कार से भारी मात्रा में मोबाइल फोन और चांदी की पायल जब्त की है। पुलिस ने मामले में पश्चिम बंगाल के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्रे रंग की ओमनी कार में अवैध रूप से जुटाए गए मोबाइल फोन दूसरे राज्यों में खपाने के लिए ले जाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस ने बनारस रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान वाहन से 110 स्मार्टफोन, 650 कीपैड मोबाइल फोन और एक बोरी में रखी लगभग 95 किलो 500 ग्राम चांदी की पायल बरामद की गई। पुलिस द्वारा सामान से संबंधित दस्तावेज मांगे जाने पर वाहन में सवार लोग कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।
इसके बाद पुलिस ने ओमनी वाहन क्रमांक डब्ल्यूबी 58 बीपी 8233 समेत पूरा माल जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सेन्तु शेख, गफ्फार शेख, असिम शेख, इब्राहिम शेख और माशदुल शेख के रूप में हुई है। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद जिले के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि बरामद मोबाइल फोन के स्रोत और उपयोग की जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि इनका इस्तेमाल साइबर ठगी समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों में किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।