{"_id":"6a858beb089e0ad8dc0c7c49","slug":"husband-enraged-after-seeing-wife-and-lover-in-compromising-position-attacked-them-with-a-shovel-and-killed-them-both-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4627387-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गैर मर्द के साथ जाम छलका रही थी': पति ने पत्नी और प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, दोनों को उतरा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गैर मर्द के साथ जाम छलका रही थी': पति ने पत्नी और प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, दोनों को उतरा मौत के घाट
Wed, 19 Aug 2026 05:24 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 05:24 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर अवैध संबंध के शक में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। पत्नी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद पति ने गुस्से में दोनों को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर अवैध संबंध के शक में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। पत्नी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद पति ने गुस्से में दोनों को मौत के घाट उतार दिया। जिस वक्त कमरे में पति पहुंचा उस समय दोनों शराब का सेवन कर रहे थे। साथ ही आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। इसके बाद पति ने दोनों पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमलाकर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिसरपानी गांव में मंगलवार रात कथित अवैध संबंध के शक में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पत्नी को गांव के ही एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद पति ने दोनों पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से महिला और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बिसरपानी के दारापारा निवासी बाबूलाल मझवार उम्र 35 वर्ष मंगलवार शाम खेत की ओर गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी नईहारो मझवार उम्र 32 वर्ष गांव के सोमारू मझवार के घर पहुंची। कुछ देर बाद गांव का ही बेंजे बड़ा उम्र 35 वर्ष भी वहां आ गया। बताया जा रहा है कि नईहारो और बेंजे बड़ा दोनों घर के एक अलग कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
रात करीब 8 बजे बाबूलाल पत्नी को तलाशते हुए सोमारू के घर पहुंचा। वहां पत्नी को बेंजे बड़ा के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर वह बेकाबू हो गया। इसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर बाबूलाल ने फावड़ा उठाकर पत्नी और बेंजे बड़ा पर हमला कर दिया। लगातार वार से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार सुबह पुलिस टीम ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से बाबूलाल फरार है। प्रारंभिक जांच में तीनों के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है,साथ ही हत्या के पीछे के पूरे घटनाक्रम और कथित संबंधों की जांच कर रही है।