फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Mainpat's daughter Vimala Majhi achieved success in NEET exam, Junadih school honored her.

Ambikapur News: मैनपाट की बेटी विमला माझी ने नीट परीक्षा में पाई सफलता, विद्यालय जूनाडीह ने किया सम्मानित

Sat, 25 Jul 2026 05:15 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2026 05:15 PM IST
सार

सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड के ग्राम जूनाडीह की बेटी कुमारी विमला माझी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
Mainpat's daughter Vimala Majhi achieved success in NEET exam, Junadih school honored her.
स्कूल में विमला माझी को किया गया सम्मानित।

विस्तार

सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड के ग्राम जूनाडीह की बेटी कुमारी विमला माझी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आर्थिक रूप से साधारण परिवार से आने वाली विमला की इस उपलब्धि से पूरे गांव, विद्यालय और माझी समाज में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन


विमला माझी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरभंजा संकुल अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक विद्यालय जूनाडीह से प्राप्त की। विद्यालय की पूर्व छात्रा द्वारा नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल करने पर विद्यालय परिवार ने उनका सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर प्रधान पाठक एवं संकुल समन्वयक काजेश कुमार घोष और सहायक शिक्षक ईश्वर कुजूर ने विमला का साल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


शनिवार को सम्मान समारोह के दौरान प्रधान पाठक काजेश कुमार घोष के आग्रह पर विमला माझी ने विद्यालय के विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बच्चों से नियमित अध्ययन, अनुशासन, समय का सदुपयोग और कठिन परिश्रम को सफलता का मूल मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसे पाने का दृढ़ संकल्प हो, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते। विद्यार्थियों ने उनकी बातों को उत्साहपूर्वक सुना और उनसे प्रेरणा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमला माझी एक साधारण किसान-मजदूर परिवार से आती हैं। उनके माता-पिता कृषि मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी सुविधा या संसाधन की मोहताज नहीं होती। वर्तमान में उनके भाई मुकेश माझी इसी विद्यालय में अंशकालीन स्वीपर के पद पर कार्यरत हैं।


विद्यालय परिवार ने कहा कि विमला की उपलब्धि न केवल जूनाडीह, बल्कि पूरे मैनपाट विकासखंड के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। शिक्षकों ने विश्वास जताया कि उनकी सफलता से ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य छात्र-छात्राएं भी उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित होंगे। ग्रामीणों एवं माझी समाज के लोगों ने भी विमला को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed