सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Prisoner serving sentence for murder escapes from hospital jail ward in Ambikapur

अंबिकापुर: हत्या के मामले में सजा काट रहा कैदी अस्पताल के जेल वार्ड से फरार, जेल प्रशासन में हड़कंप

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 07 Oct 2025 02:53 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। यहां हत्या के मामले में सजा काट रहा कैदी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

Prisoner serving sentence for murder escapes from hospital jail ward in Ambikapur
जेल से फरार कैदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। यहां हत्या के मामले में सजा काट रहा कैदी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस व जेल प्रशासन में हड़कंप मच गई है।

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना अंतर्गत ग्राम मल्हार निवासी मुकेशकांत हत्या के मामले में अंबिकापुर केंद्रीय जेल में सजा काट रहा था। इसीबीच बीते दिनों उसके स्वास्थ्य खराब होने पर उसे जेल से अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह कैदी बाथरूम जाने के बहाने सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। घटना का पता चलते ही जेल वार्ड में तैनात सुरक्षाकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल मामले की सूचना मणिपुर थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस टीम फरार कैदी की तलाश में जुट गई है और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, अस्पताल और जेल वार्ड की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही कैदी को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed