सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Vibha will be seen on the hot seat of Kaun Banega Crorepati while the Surguja sector team wins in women basket

Ambikapur: कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर नजर आएंगी विभा, वहीं महिला बास्केटबॉल में सरगुजा सेक्टर की जीत

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 24 Dec 2025 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार

 कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट तक पहुँचने वाली सरगुजा जिले की पहली महिला तथा छत्तीसगढ़ की पहली महिला शिक्षिका बन गई हैं। शो के जारी प्रोमो के अनुसार वे 31 दिसंबर और 1 जनवरी को महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर खेलती नजर आएंगी।
 

Vibha will be seen on the hot seat of Kaun Banega Crorepati while the Surguja sector team wins in women basket
विभा चौबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सरगुजा जिले की महिला शिक्षिका विभा चौबे ने अपने ज्ञान, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। वे देश के लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट तक पहुँचने वाली सरगुजा जिले की पहली महिला तथा छत्तीसगढ़ की पहली महिला शिक्षिका बन गई हैं। शो के जारी प्रोमो के अनुसार वे 31 दिसंबर और 1 जनवरी को महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर खेलती नजर आएंगी।

Trending Videos


वर्तमान में विभा चौबे दरिमा गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं और वर्षों से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करती रही हैं। सतत अध्ययन और ज्ञानार्जन की उनकी लगन ने उन्हें राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाया है। उनकी सफलता में उनके पति एवं मैनपाट मिडिल स्कूल के प्राचार्य प्रमेंद्र चौबे का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभा चौबे की इस उपलब्धि पर जिले के शिक्षा जगत में हर्ष की लहर है। उनका कहना है कि यदि दृढ़ निश्चय और मेहनत हो तो सपनों को साकार किया जा सकता है। उनकी यह सफलता विशेष रूप से ग्रामीण अंचल की महिलाओं, छात्राओं और शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

Vibha will be seen on the hot seat of Kaun Banega Crorepati while the Surguja sector team wins in women basket
महिला बास्केटबॉल में सरगुजा सेक्टर की जीत - फोटो : अमर उजाला
राज्य स्तरीय महिला बास्केटबॉल में सरगुजा सेक्टर की जीत

उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2025–26 में सरगुजा सेक्टर की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम कर इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में सरगुजा सेक्टर ने दुर्ग सेक्टर को बड़े अंतर से पराजित कर खिताब जीत लिया। सेमीफाइनल में सरगुजा सेक्टर ने मजबूत दावेदार रायपुर सेक्टर को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया था। निर्णायक मुकाबले में टीम ने शुरू से ही बेहतरीन तालमेल और दमदार खेल के दम पर बढ़त बनाई, जिसे अंत तक बरकरार रखते हुए विजयी बनी।

संघ के अनुसार सरगुजा सेक्टर टीम में प्रज्ञा मिश्रा, प्रिया जायसवाल, रिविका लकड़ा, रिमझिम मिश्रा, रागिनी, सुष्मिता, साक्षी तिर्की, प्रीति मिंज और संशिता शामिल रहीं। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी प्रतिदिन अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में नियमित अभ्यास करती हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद उच्च शिक्षा विभाग की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में फाइनल तक पहुँचना और खिताब जीतना पूरे सरगुजा संभाग के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि लंबे अंतराल के बाद सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ की महिला खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चैंपियनशिप जीतकर नया इतिहास बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed